सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक इमोशनल पोस्ट में Avinash Dwivedi ने लिखा, 'सोचा था अगर 'दुपहिया' दूर तक जाएगा तो घर में सपनों का चार पहिया आएगा।
संभावना की तारीफों के बांधे पुल
अविनाश ने बीवी के लिए तारीफ से भरा पोस्ट किया और बताया कि कैसे मुश्किल समय में संभावना ने उनका साथ दिया। उन्होंने लिखा, 'शुरू से ही आप मेरे साथ खड़ी रहीं। ना सिर्फ मेरी साथी के रूप में बल्कि मेरी ताकत, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट और हर तूफान में मेरे साथ खड़ी रहीं। जब मुझे खुद पर संदेह था, तब भी आपने मुझ पर यकीन किया।'











