मार्केट खुलने की शुरुआती समय में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी दिखी, जबकि सात शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आए। आइए जानते हैं कि घरेलू शेयर बाजार की इस चाल पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं। इससे पहले हम बाजार के टॉप गेनर्स और लूजर्स को भी जानेंगे।
22 सितंबर को शेयर बाजार की स्थिति क्या थी?
22 सितंबर को शेयर बाजार की स्थिति उछाल के साथ शुरुआत और गिरावट के साथ बंद की थी। मंगलवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 100 अंकों की बढ़त के साथ 74,901.50 पर खुला था। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 23,454.05 पर खुला था।मार्केट बंद के समय सेंसेक्स 0.44 फीसदी यानी कि 329.91 अंक गिरकर लाल निशान में 74,529.08 पर बंद हुआ था। इसके 30 शेयरों में से केवल सात में बढ़त दिखी थी बाकी 23 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 0.36 फीसदी यानी कि 85.30 अंक लुढ़ककर लाल निशान में 23,329.00 पर बंद हुआ था। इसके 50 शेयरों में से 15 में तेजी और 35 में गिरावट दर्ज की गई थी।आज शेयर बाजार में तेजी क्यों आई है?
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, मार्केट एनालिस्ट विपिन डिक्सेना ने कहा, आज भारतीय बाजार में अच्छी (तेजी/बढ़त) शुरुआत दिख रही है क्योंकि ब्रेंट क्रूड की कीमत तेजी से गिरकर 98-99 डॉलर के स्तर पर आ गई है; हालांकि, FII की बिकवाली अभी भी सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है।उन्होंने आगे कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) की खरीदारी से बाजार को सहारा मिल रहा है, लेकिन विदेशी निवेशकों की बिकवाली बाजार को मज़बूत तेजी (अपट्रेंड) दिखाने से रोक रही है।टेक्निकल तौर पर, मैं अभी 23,300 के स्तर पर नजर रख रहा हूं। अगर निफ्टी इस जोन को बनाए रखता है और 23,400-23,500 के स्तर को फिर से हासिल कर लेता है, तो रिकवरी में तेजी आ सकती है और यह 23,600 की ओर बढ़ सकता है। दूसरी ओर, अगर यह 23,200 के स्तर से नीचे मजबूती से टूटता है, तो 23,000 का स्तर फिर से फोकस में आ सकता है। जब तक निफ्टी 23,500-23,600 के स्तर को मजबूती से पार नहीं कर लेता, तब तक बाजार का व्यापक टेक्निकल स्ट्रक्चर सावधानी वाला बना रहेगा।
- आज शेयर बाजार कैसे खुला?
आज शेयर बाजार हरे निशान में बढ़त के साथ खुला। - आज 30 शेयरों वाले सेंसेक्स की ओपनिंग कैसी थी?
आज 30 शेयरों वाले सेंसेक्स की ओपनिंग 200 अंकों की बढ़त के साथ 74,648.32 पर हुई थी। - निफ्टी कितने पर बंद हुआ?
बीते कारोबारी सत्र में निफ्टी 23,329.00 पर बंद हुआ। - आज सेंसेक्स और निफ्टी कितने पर खुला?
आज सेंसेक्स 74,648.32 और निफ्टी 23,352.15 पर खुला। - कच्चा तेल कितने पर ट्रेड कर रहा है?
कमोडिटी मार्केट में, कच्चा तेल लगभग 89.23 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।
