सलमान के बाद शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी, रायपुर से फैजान का आया फोन कॉल, मुंबई पुलिस छत्तीसगढ़ रवाना

सलमान के बाद शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी, रायपुर से फैजान का आया फोन कॉल, मुंबई पुलिस छत्तीसगढ़ रवाना
सलमान खान को लगातार मिल रही धमकियों के बीच अब शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी मिली है। बांद्रा थाने में धमकी को लेकर केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि रायपुर के रहने वाले फैजान नाम के शख्‍स ने दी धमकी दी है।

शाहरुख खान को धमकी भरा फोन आया और उन्हें जान से मारने की बात कही गई। इस मामले के तुरंत बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मुंबई पुलिस जांच के लिए रायपुर पहुंची है।

पुलिस छानबीन कर रही है


रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने फोन करने वाले का नाम पता ट्रेस कर लिया है। पुलिस जांच में कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। नंबर ट्रेस करने पर रायपुर का पता मिला है। पुलिस यह भी छानबीन कर रही है कि ये शरारती तत्‍वों काम है या फिर फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश है । कहा जा रहा है कि इस घटना के बारे में रायपुर पुलिस को पहले ही मुंबई पुलिस इत्‍तेलाह कर चुकी है। हालांकि, वहीं रायपुर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह की तरफ से कहा गया है कि मुंबई पुलिस की तरफ से उन्हें वहां से किसी तरह के फोन कॉल की जानकारी अभी नहीं दी गई है।


पुलिस फैजान को रिमांड पर लेकर मुंबई जाएगी


बता दें कि अब पुलिस फैजान को रिमांड पर लेकर मुंबई लेकर आएगी और फिर उससे पूछताछ करेगी। बांद्रा पुलिस ने भारतीय न्‍याय संहिता की कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।


पहले भी मिल चुकी है शाहरुख को धमकी


बता दें कि शाहरुख हमेशा से ही अंडरवर्ल्ड की हिट लिस्ट में रहे हैं। इससे पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी कई बार दी जा चुकी हैं। याद दिला दें कि पिछले साल अक्टूबर में भी उन्हें 'पठान' और 'जवान' की सफलता के बाद जान से मारने की धमकियां मिली थीं। इसे लेकर उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद उन्हें Y+ सिक्योरिटी दी गई थी।
Advertisement