शादी के बाद आइरा खान ने बेडरूम से शेयर की पहली तस्‍वीर, खूब जंच रहे हैं मिस्‍टर एंड मिसेज नूपुर शिखरे

शादी के बाद आइरा खान ने बेडरूम से शेयर की पहली तस्‍वीर, खूब जंच रहे हैं मिस्‍टर एंड मिसेज नूपुर शिखरे
आमिर खान की बेटी आइरा खान फाइनली मिसेज बन चुकी हैं। उन्होंने बॉयफ्रेंड-मंगेतर नूपुर शिखरे संग शादी कर ली है। 3 जनवरी को दोनों का निकाह हुआ। सोशल मीडिया पर अभी तक वेडिंग सेरेमनी की फोटोज छाई हुई हैं। इस बीच आइरा ने शादी के बाद पहली सेल्फी शेयर की है। वो पति नूपुर के साथ बेडरूम में हैं। नूपुर भी पोज देने में अपनी मिसेज का पूरा साथ दे रहे हैं। देखिए उनकी वायरल फोटो।

Ira Khan ने इंस्टाग्राम पर पति नूपुर शिखरे संग सेल्फी शेयर की। उन्होंने 'ब्राइड टू बी' वाला बैंड भी पहना था, लेकिन उसमें 'टू बी' काट दिया। जाहिर है कि अब वो नूपुर की दुल्हनिया बन चुकी हैं।

जिम में हुई थी पहली मुलाकात

नूपुर फिटनेस ट्रेनर हैं। वो कई जानी-मानी हस्तियों के जिम ट्रेनर भी रह चुके हैं। आइरा और उनकी पहली मुलाकात जिम में ही हुई थी। साल 2020 में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

छाई हुई हैं शादी की फोटोज

आइरा और नूपुर की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खासकर नूपुर 8 किलोमीटर दौड़कर वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे थे। उन्होंने जिम के कपड़ों में ही आइरा संग निकाह किया। इस पर कुछ यूजर्स उनकी खिल्ली भी उड़ा रहे हैं। शादी में खुद आमिर खान ने अपनी बिटिया के ससुरालवालों का स्वागत किया। इस फंक्शन में उनकी दोनों एक्स वाइव्स किरण राव और रीना दत्ता भी मौजूद रहीं। उनके बच्चे जुनैद और आजाद ने भी शिरकत की।
Advertisement