बैंक जनार्दन ने 500 से अधिक फिल्मों में किया था काम
साल 1948 में बेंगलुरु में पैदा हुए बैंक जनार्दन कन्नड़ सिनेमा उद्योग में एक जाना-माना नाम थे। वह अपनी दमदार सहायक भूमिकाओं और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। अपने करियर में उन्होंने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया।दो साल पहले 2023 में पड़ा था दिल का दौरा
बैंक जनार्दन को दो साल पहले 26 सितंबर, 2023 को दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि, डॉक्टरों ने समय रहते उन्हें सही उपचार दिया, जिसके बाद वह ठीक हो गए थे और काम पर वापस लौट आए थे।\











