अमेरिकी राष्ट्रपति के 'सेन्ट्रल कास्टिंग' कहने का मतलब भी रिपोर्टर का मजाक उड़ाना था। इस शब्द का इस्तेमाल हॉलीवुड की फिल्मों में लीड कैरेक्टर के लिए किया जाता है। 'सेंट्रल कास्टिंग' एक हॉलीवुड टर्म है जिसका उपयोग उन लोगों के लिए किया जाता है जो बिल्कुल किसी फिल्म के परफेक्ट हीरो या किरदार जैसे दिखते हैं।
भारतीयों के बोलने के लजहे का मजाक उड़ाते रहते हैं ट्रंप
आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने भारतीयों के बोलने का लहजा उड़ाया है। पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें भारतीयों को 'हेलहोल' यानि 'नरक जैसा' बताया था। ये एक नस्लीय टिप्पणी थी जिसके लिए उनकी काफी आलोचना की गई थी। 2016 में भी अपने पहले राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान डेलवेयर की एक रैली में ट्रंप ने भारतीय कॉल सेंटर के कर्मचारियों का मजाक उड़ाया था। उन्होंने एक नकली भारतीय लहजे में बात करते हुए कहा था कि जब आप अपने क्रेडिट कार्ड कंपनी को फोन करते हैं तो आगे से आवाज आती है 'हम भारत से बोल रहे हैं।' हालांकि इसके तुरंत बाद उन्होंने यह भी जोड़ दिया था कि भारत एक बेहतरीन जगह है और वे भारतीय नेताओं से नहीं बल्कि अमेरिकी नेताओं की बेवकूफी से परेशान हैं।द वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक 2018 में ट्रंप ने वाइट हाउस की बैठकों में अफगानिस्तान नीति पर चर्चा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के बोलने के तरीके और उनके भारतीय लहजे की नकल उतारते थे। फरवरी 2025 में वाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक भारतीय पत्रकार ने उनसे भारत-विरोधी गतिविधियों को लेकर सवाल पूछा तो ट्रंप ने उसका जवाब देने के बजाय पत्रकार के लहजे पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि भारतीय जिस तरह से बोलते हैं उस वजह से उन्हें 'एक शब्द भी समझ नहीं आ रहा है' और फिर उन्होंने पत्रकार को चुप करा दिया था।











