दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी भला किसको पसंद नहीं होगी। दोनों का अफेयर खूब सुर्खियों में रहा करता था लेकिन ब्रेकअप ने हर किसी का दिल तोड़ दिया था। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दिशा पाटनी और टाइगर की दोस्ती की खबरें आती ही रही। इतना ही नहीं टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ और दिशा को तो कई बार स्पॉट भी किया गया। अब इस बीच दिशा और टाइगर के साथ काम करने की चर्चा शुरू हो पड़ी है। वो भी तगड़ी फिल्म में। आइए बताते हैं दोनों के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में डिटेल।
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का रिलेशनशिप रहा है। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात नहीं की है। फिर जब दोनों के ब्रेकअप की बातें हुई तो फैंस का दिल टूट गया। मगर अब फैंस के लिए खुशखबरी है कि एक बार फिर दोनों साथ दिखने वाले हैं। मालूम हो, इससे पहले दोनों ने 'बाघी 2' में साथ काम किया था। ब्रेकअप के बाद साथ आए दिशा और टाइगर
दिशा और टाइगर की जोड़ी उन्हें एक बार फिर बड़ी स्क्रीन पर नजर आ सकती है। खबर है कि दोनों कलाकार मिशन मंगल फेम फिल्ममेकर जगन शक्ति की अगली फिल्म में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम 'हीरो नंबर 1' है।
सारा अली खान को दिशा पाटनी ने किया रिप्लेस
पहले खबर थी कि 'हीरो नंबर 1' फिल्म में लीड रोल के लिए मेकर्स ने सारा अली खान को चुना है। अगर वह फिल्म में टाइगर के साथ काम करतीं तो यह पहली बार होता जब दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर लोगों का मनोरंजन करती।
क्यों दिशा को किया गया कास्ट
मगर डेट्स इशू की वजह से सारा अली खान को फिल्म छोड़नी पड़ी। इस वजह से अब दिशा पाटनी को फिल्म में लीड एक्ट्रेस के किरदार के लिए चुना गया है। इस खबर की पुष्टि करते हुए 'ईटाइम्स' से डायरेक्टर जगन शक्ति ने कहा, 'दिशा काफी फिट कलाकार हैं और एक्शन करने के लिए सही हैं। निश्चित रूप से पहले सारा इस फिल्म का हिस्सा थीं, मगर हम डेट्स नहीं मैच कर पाए।' फिल्म में दिशा और टाइगर के साथ ऐक्ट्रेस पश्मीना रोशन भी नजर आएंगी।