अपनी भोली सूरत और तिकड़मबाजी लेकर वापस आ रहे हैं एडवोकेट माधव मिश्रा, देखिए पहली झलक
सरल स्वभाव, भोली सूरत और तिकड़मबाज वकील माधव मिश्रा की वापसी हो रही है। जी हां, OTT की दुनिया के पॉपुलर वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' का चौथा सीजन आने वाला है। शुक्रवार को इसका 28 सेकेंड का फर्स्ट लुक टीजर भी आ गया है। इसमें कोर्ट की कार्यवाही के बीच वकील माधव मिश्रा यानी पंकज त्रिपाठी अपने खास अंदाज कहते हैं कि यहां नहीं, हम जल्द आ रहे हैं, वहां देखिएगा इत्मिनान से।











