एक्ट्रेस कृति सेनन जुहू के 'द कंजर्वेटरी' रेस्टोरेंट में नजर आईं। दरअसल वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दो पत्ती’ की पार्टी में पहुंची थीं। उनके साथ फिल्म प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों भी नजर आईं। वहां मौजूद एक फैन कृति के बाहर निकलने का इंतजार कर रहा था। दरअसल वो कृति के लिए केक लेकर आया था। कृति ने उसके कहने पर केक कट किया।
इस दौरान एक्ट्रेस वाइड लेग जीन्स और टॉप पहने नजर आ रही थीं। दो पत्ती में कृति के साथ काजोल और टीवी एक्टर शहीर शेख भी नजर आएंगे। फिल्म को शशांक चतुर्वेदी डायरेक्ट करेंगे। कृति आखिरी बार फिल्म ‘गणपत’ में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई थीं।











