'ओरु अदार लव' के डायरेक्‍टर ओमर लुलु पर एक्‍ट्रेस ने लगाया रेप का आरोप, केस दर्ज, हो सकती है गिरफ्तारी

'ओरु अदार लव' के डायरेक्‍टर ओमर लुलु पर एक्‍ट्रेस ने लगाया रेप का आरोप, केस दर्ज, हो सकती है गिरफ्तारी
मलयालम फिल्‍मों के मशहूर डायरेक्‍टर ओमर लुलु के ख‍िलाफ एक महिला की श‍िकायत के बाद बलात्‍कार का केस दर्ज किया है। यह महिला एक यंग एक्‍ट्रेस है, जिसने केरल पुलिस के पास यह श‍िकायत दर्ज करवाई है। ओमर लुलु वही डायरेक्‍टर हैं, जिन्‍होंने 2019 में चर्चित फिल्‍म 'ओरु अदार लव' डायरेक्‍ट की थी। उनकी इस फिल्‍म में प्रिया प्रकाश वारियर के आंख मटकाने का सीन खूब वायरल हुआ था।
Advertisement