पुलिसकर्मियों ने बताया कि सी-विजिल एप पर आमजन द्वारा डीजे जोर जोर से बजने की शिकायत होने के बाद मध्य विधानसभा 153 कंट्रोल रूम से सूचना की तस्दीक हेतु थाना जहांगीराबाद भोपाल के पुलिस स्टाफ को रवाना किया गया था। टीम द्वारा डीजे संचालकों से डीजे बजाने की अनुमति एवं आदर्श आचार संहिता के निर्देशों का पालन करने के संबंध में पूछा गया, तो डीजे संचालक द्वारा अनुमति नहीं होना बताया, तब पुलिस द्वारा कहा गया कि बिना अनुमति डीजे बजाने पर आपके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी, यह सुनकर डीजे संचालक पुलिस कार्रवाई एवं जुर्माने के डर से भीड का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। बिना अनुमति डीजे का संचालन करने पर तीनो डीजे संचालकों के खिलाफ क्रमश: अपराध क्रमांक 167/24, 168/24 एवं 169/24 अंतर्गत धारा 188 भादवि एवं 7/15 कोलाहल अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस स्टाफ द्वारा डीजे एवं डीजे संचालकों की तलाश की जा रही है ।
सी-विजिल एप में शिकायत के बाद तीन डीजे संचालक पर कार्रवाई, थाने में मामला दर्ज
भोपाल। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में जोर आवाज में डीजे बजाने की शिकायत सी-विजिल एप पर की गई थी। इसकी सूचना मध्य विधानसभा के कंट्रोल रुम में पहुंची थी। जिसके बाद जहांगीराबाद थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया। जहां तेज आवाज में डीज बजता हुआ पाया गया। लेकिन कार्रवाई से पहले ही डीजे संचालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
