जानकारी के मुताबिक, कोच्चि आने के बाद Joju George को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका एक्स-रे कराया गया। डॉक्टरों ने पाया कि उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर गया है, इसलिए प्लास्टर चढ़ाना पड़ा। उन्हें अगले कुछ हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी गई है।
अब यूरोप में होगी शूटिंग
'Thug Life' के कलाकार और क्रू पिछले कुछ दिनों से पुडुचेरी में कुछ जरूरी सीन्स की शूटिंग कर रहे थे। अगला शेड्यूल यूरोप में शुरू होने की उम्मीद है, जहां एक्टर सिम्बू, त्रिशा और कमल हासन शूटिंग करेंगे।











