अभिजीत ने अमिताभ बच्चन की देशभक्ति पर उठाए सवाल! बिना नाम लिए कहा- बॉलीवुड में सब के सब पाखंडी हैं
बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अपने बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बीते साल जहां उन्होंने शाहरुख खान पर निशाना साधते हुए उन्हें मतलबी और अपने काम के लिए लोगों का इस्तेमाल करने वाला बताया था, वहीं अब सिंगर ने बिना नाम लिए अमिताभ बच्चन और जया बच्चन पर हमला बोला है। अभिजीत को खुद को 'असली देशभक्त' बताते हुए बॉलीवुड के दूसरे कलाकारों के देश प्रेम को पाखंड बताया है।











