आरती सिंह ने वैलेंटाइन डे पर दिखाई होने वाले पति की झलक, आमिर बोले- साइड प्रोफाइल अजय देवगन

आरती सिंह ने वैलेंटाइन डे पर दिखाई होने वाले पति की झलक, आमिर बोले- साइड प्रोफाइल अजय देवगन
टीवी एक्ट्रेस और रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रहीं आरती सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आज 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर उन्होंने होने वाले पतिदेव की झलक फैंस के साथ शेयर की है। उनके पोस्ट पर बिपाशा बसु से लेकर तमाम जानी-मानी हस्तियों ने प्यार बरसाया है।
Advertisement