तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान 21 दिसम्बर से जिले में 53490 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान 21 दिसम्बर से जिले में 53490 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

गौरेला पेंड्रा मरवाही / पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी की अध्यक्षता म में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 21 से 23 दिसम्बर तक ज़िले में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान संचालित करने का निर्णय लिया गया। अभियान के तहत 21 दिसम्बर को जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं एवं निर्धारित बूथो पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। वहीं किसी कारणवश छूटे हुए बच्चों को 22 एवं 23 दिसम्बर को घर-घर जाकर पोलियो ड्राप पिलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने अभियान के सफल संचालन हेतु तैयार की गई कार्य-योजना की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 53490 लक्षित बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। बैठक में अंतरविभागीय विभाग प्रमुख एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement