जियो स्टूडियो और गोल्डन रेशियो फिल्म्स के बैनर तले बनी 'घमासान' के ट्रेलर में सिर्फ वफादारी और अस्तित्व की लड़ाई ही ध्यान नहीं खींचती। इसके डायलॉग्स भी याद रह जाते हैं। खासकर महाराज डाकू बने अरशद वारसी का बड़ी तसल्ली से यह कहना- आदमी मौत से नहीं डरता, दर्द से डरता है।
आदमी मौत से नहीं डरता, दर्द से डरता है', डाकू महाराज बन छा गए अरशद वारसी, सीधे OTT पर रिलीज
तिग्मांशु धूलिया जितने बेहतरीन एक्टर हैं, उतने ही दमदार डायरेक्टर भी। हमने उनकी 'हासिल', 'चरस' और 'साहब बीवी और गैंगस्टर फ्रेंचाइजी' जैसी फिल्मों में हिंदी पट्टी की जमीन से जुड़ कहानियां और सत्ता का गंदा खेल देखा है। अब बारी 'घमासान' की है, जो सीधे OTT पर रिलीज हो रही है। अरशद वारसी और प्रतीक गांधी स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया है। 1 मिनट और 53 सेकेंड में तिग्मांशु हमें एक खूंखार डाकू और उसे पकड़ने के लिए तैनात स्पेशल टास्क फोर्स की दुनिया में लेकर जाते हैं। यहां रोमांच है, अपराध है, हिंसा है और यह बताती है कि जब सत्ता का खेल गंदा होता है, तो हालात और भी पेचीदा हो जाते हैं।