अमेरिकी अरबपति टेक एंटरप्रेन्योर ब्रायन जॉनसन ने अपनी जिंदगी का मकसद मौत को मात देना बना लिया है। 48 साल के जॉनसन दुनिया में सबसे सेहतमंद बनने के लिए जुनूनी हैं और अपनी बायोलॉजिकल उम्र उलटते हुए हमेशा जिंदा रहने की 'अजीब' कोशिश में लगे हैं। जॉनसन अपने खान-पान को लेकर अनुशासित हैं। रोजाना दर्जनों सप्लीमेंट लेते हैं और हर मुमकिन बायोमार्कर को मापते हैं। वह खुद को सबसे ज्यादा बायोलॉजिकली मापा गया इंसान मानते हैं।
फ्रीजर में पीरियड्स का खून
ब्रायन के फ्रीजर में आइसक्रीम नहीं होती है बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड का पीरियड्स का खून होता है। जॉनसन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी 30 साल की गर्लफ्रेंड केट टोलो की एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि केट के पीरियड्स का खून मेरे -80°C वाले फ्रीजर में है। यह पहली बार नहीं है, जब जॉनसन ने किसी करीबी के शरीर के फ्लूइड्स इकट्ठा किए हैं। कुछ साल पहले उन्होंने अपने ब्लड बॉय के प्लाज्मा का एक लीटर अपने शरीर में चढ़वाने के बारे में जानकारी दी थी।जॉनसन आखिरकार फ्रीजर में रखे पीरियड्स के खून ( menstrual blood ) का क्या करने वाले हैं। जॉनसन ने एक्स पर बताया कि पीरियड्स का खून कीमती है और इसका पूरा इस्तेमाल नहीं होता। यह गर्भाशय को बिना किसी सर्जरी के देखने का एक तरीका है। टोलो और जॉनसन इस खून की जांच एंडोक्राइन सिस्टम पर असर डालने से माइक्रोप्लास्टिक्स तक के लिए करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे अच्छा लगता है कि केट मेरे साथ एक्सपेरिमेंट का हिस्सा हैं।
गर्लफ्रेंड भी दे रही है साथ
जॉनसन का कहना है कि उनकी गर्लफ्रेंड अपने पीरियड्स साइकल से जुड़े 14 मिलियन डेटा पॉइंट इकट्ठा कर रही हैं, जिसे वह महिलाओं की सेहत के लिए दुनिया का अपनी तरह का पहल प्रयास बताते हैं। इन सबकी निगरानी 12 लोगों की मेडिकल टीम कर रही है। जॉनसन का कहना है कि वह जल्द ही इस बारे में और जानकारी शेयर करेंगे।टोलो और जॉनसन की इम्मॉर्टल्स नाम की एक कंपनी भी है, जो सप्लीमेंट्स बेचती है। यह कंपनी इसी तरह के उत्पाद बेचती है, जिनके बारे में दावा है कि वह उम्र लंबी करते हैं। जॉनसन का दावा है कि वह खुद पर लंबे लंबे प्रयोगों के बाद ये सप्लीमेंट बनाते हैं और ये काफी कारगर हैं।
