ब्रेसलेट की जारी की गई तस्वीरें
पहले गुप्त जांच से इसका पता लगाने की कोशिश की गई, लेकिन नाकामी हाथ लगी जिसके बाद इसके गायब होने की घोषणा की गई। इस नायाब कलाकृति की तस्वीरों को मिस्र के मीडिया को दिया गया है। साथ ही देश से बाहर तस्करी के प्रयासों को रोकने के लिए हवाई अड्डों, बंदरगाहों और जमीनी क्रॉसिंग पर अधिकारियों को भेजा गया है।मिस्र के अखबार अल-मसरी अल-यूम ने बताया कि कर्मचारियों को कंगन के गायब होने के बारे में तब पता चला, जब वे संग्रहालय में दर्जनों वस्तुओं को अगले महीने रोम में होने वाली एक पुरातात्विक प्रदर्शनी में ले जाने की तैयारी कर रहे थे। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पुरातत्वविद क्रिस्टोस त्सिरोगियानिस ने सीएनएन को बताया कि इस कंगन के गायब होने को लेकर कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि ऐसी कीमती वस्तुओं का बड़ा बाजार है।
मिस्र के अखबार अल-मसरी अल-यूम ने बताया कि कर्मचारियों को कंगन के गायब होने के बारे में तब पता चला, जब वे संग्रहालय में दर्जनों वस्तुओं को अगले महीने रोम में होने वाली एक पुरातात्विक प्रदर्शनी में ले जाने की तैयारी कर रहे थे। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पुरातत्वविद क्रिस्टोस त्सिरोगियानिस ने सीएनएन को बताया कि इस कंगन के गायब होने को लेकर कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि ऐसी कीमती वस्तुओं का बड़ा बाजार है।











