25 कमरों का बंगला, 7 विदेशी गाड़ियां, जिस सुपरस्‍टार की रईसी से चौंध‍िया जाती थी आंख, उसने चॉल में था तोड़ा दम

25 कमरों का बंगला, 7 विदेशी गाड़ियां, जिस सुपरस्‍टार की रईसी से चौंध‍िया जाती थी आंख, उसने चॉल में था तोड़ा दम
पचास के दशक में भारतीय सिनेमा में एक ऐसा सितारा चमका, जिसने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं, और खूब दौलत-शोहरत कमाई। इस एक्टर के पास उस दौर में आलीशान और लग्जरी बंगला था। सात महंगी और इम्पोर्टेड कारें थीं। जिस बंगले में यह एक्टर रहता था, उसमें 25 कमरे थे। पर एक दिन स्टारडम और चमक की चादर ऐसी उतरी कि यह एक्टर पाई-पाई के लिए मोहताज हो गया। अपने आखिरी दिनों में इसे चॉल में रहना पड़ा और गरीबी में ही दम तोड़ दिया।

यह एक्टर अपने जमाने का मशहूर कॉमेडियन और डायरेक्टर भी रहा। अपने करियर में इसने 300 फिल्मों में काम किया, जिनके कई गाने भी हिट रहे थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्मों में बॉडी डबल के बिना स्टंट करने की शुरुआत इसी एक्टर ने की थी। सेट पर हर दिन नई लग्जरी गाड़ी से जाता था। पर हालात ऐसे बने कि लग्जरी गाड़ियों से लेकर घर-बंगला तक सब बिक गया।
Advertisement