615 करोड़ के चंद्रयान-3 ने चार दिन में करा दी 31,000 करोड़ की कमाई, यहां जानिए कैसे
Updated on
25-08-2023 02:07 PM
नई दिल्ली: भारत ने मात्र 615 करोड़ रुपये में चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को चांद की सतह पर उतारकर दुनिया को चौंका दिया है। लेकिन भारत की इस सफलता ने एयरोस्पेस से जुड़ी सभी घरेलू कंपनियों की चांदी कर दी है। इस हफ्ते चार कारोबारी दिनों में स्पेस से जुड़ी 13 कंपनियों के मार्केट कैप में 30,700 करोड़ रुपये की तेजी आई है। इसरो (ISRO) को क्रिटिकल मॉड्यूल्स और सिस्टम्स सप्लाई करने वाली अंजान कंपनी सेंटम इलेक्टॉनिक्स के शेयरों में इस हफ्ते 26 परसेंट तेजी आ चुकी है। इसी तरह Avantel, Linde India, पारस डिफेंस और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों में भी दोहरे अंकों में तेजी आई है। हालत यह हो गई कि दिग्गज एफएमसीजी कंपनी गोदरेज इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी आठ परसेंट तेजी आ गई। निवेशकों को लगा कि इसरो को क्रिटिकल कंपोनेंट्स सप्लाई करने वाली कंपनी गोदरेज एयरोस्पेस उसकी सब्सिडियरी है। लेकिन कंपनी ने साफ किया है कि गोदरेज एयरोस्पेस का उससे कोई लेनादेना नहीं है।
चंद्रयान-3 मिशन में योगदान देने वाली कंपनियों की लंबी फेहरिस्त है। इनमें कई सरकारी और प्राइवेट कंपनियां शामिल हैं। लार्सन एंड टुब्रो ने सबसिस्टम्स बनाने से लेकर मिशन ट्रैकिंग में योगदान दिया जबकि मिश्र धातु निगम ने लॉन्च वीकल एलवीएम3 एम4 के लिए क्रिटिकल मटीरियल सप्लाई किया। पीटीसी इंडस्ट्रीज ने चंद्रयान-3 के लिए पंप इंटरस्टेज हाउसिंग की सप्लाई की जबकि एमटीएआर ने विकास इंजन, क्रायोजेनिक इंजन सबसिस्टम्स की सप्लाई की। इसी तरह पारस ने मिशन के लिए नेविगेशन सिस्टम दिया जबकि बीएचईएल ने टाइटैनियम टैंक और बैटरी सप्लाई की। माना जा रहा है कि चंद्रयान-3 की सफलता से दुनिया की स्पेस इंडस्ट्री का ध्यान भारत की तरफ आकर्षित हो सकता है। अभी ग्लोबल स्पेस मार्केट 447 अरब डॉलर का है लेकिन इसमें भारत की बहुत कम हिस्सेदारी है।
कई देशों ने किया संपर्क
चंद्रयान-3 की सफलता के बाद कई देशों ने भारत से साथ अंतरिक्ष के क्षेत्र में साझेदारी के लिए संपर्क किया है। इनमें सऊदी अरब, सिंगापुर और साउथ कोरिया शामिल हैं। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कई देशों ने भारत से स्पेस के सेक्टर में साझेदारी के लिए संपर्क किया है। हालांकि उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी देने से इन्कार कर दिया। गोयल ने कहा, इससे साइंटिफिक डिस्कवरी के नए अवसर खुलेंगे। भारत दुनिया की स्पेस कम्युनिटी में बड़े पैमाने पर अपना योगदान देगा।
नई दिल्ली: अमेरिका की एयरोस्पेस कंपनी बोइंग के शेयरों में बुधवार को शानदार तेजी आई। कंपनी को कतर एयरवेज से एक बहुत बड़ा ऑर्डर मिला है। इसे अब तक की सबसे बड़ी डील…
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने Apple Inc. के टिम कुक से भारत में प्लांट बनाना बंद करने को कहा है। आईफोन बनाने वाली यह कंपनी भारत में बड़े पैमाने पर…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान हाल में जंग के मुहाने पर पहुंच गए थे। इस तनातनी में तुर्की ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तुर्की ने पाकिस्तान…
नई दिल्ली: पाई नेटवर्क क्रिप्टोकरेंसी इस समय काफी चर्चा में है। यह चर्चा इसकी तेजी से बढ़ती और गिरती कीमत को लेकर है। कभी पाई कॉइन की कीमत रातों रात आसमान पर पहुंच जाती है…
नई दिल्ली: कंगाल पाकिस्तान ने हाल में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में नाक कटाकर जितनी रकम पाई है, भारत को उससे कहीं ज्यादा का 'गिफ्ट' मिलने वाला है। अर्थशास्त्रियों का मानना…
नई दिल्ली: सरकार बैंकों और दूसरे संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर एक नई प्रक्रिया बना रही है, जिससे फ्रॉड के लिए इस्तेमाल होने वाले 'म्यूल' बैंक अकाउंट्स को सही समय में…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में हुए संघर्ष में तुर्की और अजरबैजान ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। इस कारण लोगों में इन देशों के खिलाफ नाराजगी है और…
नई दिल्ली: सोना तो सोना है। कोयला को भी औद्योगिक जगत में 'काला सोना' कहा जाता है। यूं तो भारत में कोयले की कमी नहीं है, लेकिन यदि क्वालिटी वाले या बढ़िया…
मुंबई: वैसे तो इस समय आईपीओ मार्केट सूना पड़ा है। चालू वित्त वर्ष का पहला मेनबोर्ड आईपीओ एथर एनर्जी का आया था। उसमें भी निवेशकों के हाथ जल गए थे। लेकिन अभी…