'झलक दिखला जा 11' के नए प्रोमो में शो की लाइमलाइट एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि चुराते हुए दिखाई दे रही हैं। 'हीरो', 'महादेव', 'घायल', 'दामिनी' समेत कई अन्य फिल्मों के लिए जाने जाने वाली एक्ट्रेस 60 की उम्र में भी स्टेज पर बिजली गिराती हुई नजर आ रही हैं। उनको देख कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ जजेस और होस्ट भी ताल से ताल मिलाते हुए चार-चांद लगा रहे हैं।
60 साल की मानाक्षी शेषाद्रि ने 'झलक दिखला जा 11' के स्टेज पर लगाई आग, ठुमके देख हैरान रह गईं फराह और मलाइका
'झलक दिखला जा 11' बेहद पॉपुलर और दर्शकों का फेवरेट डांस रियलिटी शो है। इसमें ऑडियंस अपने पसंदीदा कलाकारों को दिल खोलकर सपोर्ट करती है और जिताने की कोशिश करती है। अब आज 9 दिसंबर को प्रसारित होने वाला एपिसोड बेहद रॉकिंग होने वाला है। क्योंकि एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि आज तड़का लगाएंगी। वह जजेज मलाइका अरोड़ा, फराह खान और अरशद वारसी के साथ शो की शोभा बढ़ाएंगी। हाल ही में, फराह खान ने मीनाक्षी, शो के होस्ट और अन्य जूरी के साथ थिरकते हुए एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया था।
फराह खान ने शेयर किया वीडियो
फराह खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह शूटिंग के बीच 'झलक दिखला जा 11' के मंच पर अरशद वारसी और मलाइका अरोड़ा के साथ डांस करते हुए मस्ती करती नजर आ रही हैं। होस्ट गौहर खान और ऋत्विक धनजानी भी उनके साथ हैं। लेकिन जो अपनी अदाओं और खूबसूरत एक्सप्रेशन से चार चांद लगा देती हैं वह कोई और नहीं बल्कि मीनाक्षी शेषाद्रि हैं।
लोगों के आए रिएक्शन्स
यह वीडियो घायल अभिनेत्री को एक ट्रिब्यूट है, जिसने 40 साल पहले डेब्यू किया था। वो सभी उनकी फिल्म हीरो के 'डिंग डोंग ओ बेबी' ट्रैक पर डांस कर रहे हैं। अनजान लोगों के लिए, यह गाना अनुराधा पौडवाला और मनहर उधास ने गाया है। फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्रि और जैकी श्रॉफ हैं। खैर। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'वह 90 के दशक की सबसे क्लासी और सबसे अच्छे कपड़े पहनने वाली एक्ट्रेस में से एक थीं। आपके लिए बहुत सारा सम्मान मैडम।' एक ने कहा, 'काश जैकी और मीनाक्षी शेषाद्रि की फिल्म दोबारा आती।'











