'चुंबक' को 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'खिचड़ी' जैसे शोज बनाने वाले हैट्स ऑफ प्रोडक्शन ने बनाया है। जेडी मजीठिया और आतिश कपाड़िया ने प्रोड्यूस किया है। आतिश कपाड़िया ही इसके डायरेक्टर हैं।
5 पड़ोसी, 10 दोस्त और हजार हंगामे, 'चुंबक' का मजेदार ट्रेलर देख फैंस मुरीद
क्या होगा जब आपके पड़ोसी ही आपका परिवार बन जाएं? एक ऐसा परिवार जो चुंबक की तरह साथ चिपका ही रहे, फिर चाहे लाख हंगामे हों? आने वाली सीरीज 'चुंबक' कुछ इसी ताने-बाने पर बुनी गई है, जिसका ट्रेलर हाल ही रिलीज किया गया और खूब पसंद किया जा रहा है। यह एक फैमिली कॉमेडी है, जिसमें पांच पड़ोसी, 10 दोस्त और उनके हजार हंगामों की कहानी है। इन हंगामों के बीच फिर ऐसा बम फटता है कि सबकी दुनिया ही पलट जाती है और मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलते हैं।
'चुंबक' को 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'खिचड़ी' जैसे शोज बनाने वाले हैट्स ऑफ प्रोडक्शन ने बनाया है। जेडी मजीठिया और आतिश कपाड़िया ने प्रोड्यूस किया है। आतिश कपाड़िया ही इसके डायरेक्टर हैं।
वहीं रजनी और कुकू मर्चेंट हैं, जो लगातार झगड़ते रहते हैं, पर एक-दूसरे के लिए उनका प्यार साफ दिखता है। वहीं, धर्मेंद्र और किरण केजरीवाल शादी और रिश्तों को लेकर अपनी उलझी हुई सोच सामने लाते हैं।
'चुंबक' को 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'खिचड़ी' जैसे शोज बनाने वाले हैट्स ऑफ प्रोडक्शन ने बनाया है। जेडी मजीठिया और आतिश कपाड़िया ने प्रोड्यूस किया है। आतिश कपाड़िया ही इसके डायरेक्टर हैं।