दूसरी ओर, रकुल प्रीत सिंह अपने पति जैकी भगनानी के साथ पार्टी में पहुंचीं। जहां एक्ट्रेस ने एक सिंपल डिजाइनर ड्रेस पहनी थी, वहीं जैकी पूरी तरह से काले रंग की ड्रेस में हैंडसम लग रहे थे।
33 साल की रकुल पर भारी पड़ीं 48 की सुष्मिता सेन, लक्ष्मी मांचू की पार्टी में बिना सजे-धजे भी मिस यूनिवर्स का जलवा
साउथ एक्ट्रेस लक्ष्मी मांचू ने हाल ही में मुंबई में सितारों से सजी शाम में बर्थडे पार्टी रखी। पार्टी में सुष्मिता सेन, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी सहित कई हस्तियां पहुंचीं। अब सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पार्टी के लिए, लक्ष्मी मांचू ने चमकदार रेड ऑफ-शोल्डर ड्रेस चुनी। उन्होंने सोने का हार पहना था और हल्के मेकअप से लुक को पूरा किया। लक्ष्मी की पार्टी से स्टार्स की फोटोज सामने आई हैं। आइए दिखाते हैं कौन किस पर पड़ा भारी।
इससे पहले लक्ष्मी ने अपना जन्मदिन मुंबई में शानदार अंदाज में मनाया था। इसमें श्रिया सरन, तापसी पन्नू, सुष्मिता सेन, रकुल प्रीत सिंह और राणा दग्गुबाती सहित कई हस्तियों शामिल हुई थीं।
अपने बर्थडे के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे एक जगह पर बैठना पसंद नहीं है और बहुत सारे लोग और ग्रुप्स पसंद हैं, मुझे डांस पार्टियां पसंद हैं और हमने खूब सारा डांस किया। मैं बहुत थक गई हूं। मैं अपने दोस्तों से मिलकर बहुत खुश हूं। उनमें से कई लोग मुंबई आए और देर तक रुके रहे। जब आप एक नए शहर में होते हैं तो यह बहुत अच्छा लगता है कि घर की तरह महसूस होता है।'











