30 मार्च 2024

30 मार्च 2024

वारः शनिवार विक्रम संवतः 2080 शक संवतः 1945 माह/पक्ष: चैत्र मास – कृष्ण पक्ष तिथि : पंचमी रात्रि 9:13 मिनट तक तत्पश्चात षष्ठी रहेगी. चंद्र राशि : वृश्चिक राशि रहेगी. चंद्र नक्षत्रः अनुराधा नक्षत्र रात्रि 10:03 मिनट तक तत्पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा. योग : सिद्धि योग रात्रि 10:45 मिनट तक रहेगा तत्पश्चात व्यतिपात योग रहेगा . अभिजित मुहूर्तः दोपहर 11:45 से 12 :30 .दुष्टमुहूर्तः कोई नहीं. सूर्योदयः प्रातः 6: 17 सूर्यास्तः सायं 6: 32 राहूकालः प्रातः 9:21 बजे से 10:52 बजे तक . तीज त्योहार: श्री रंग पंचमी , रंगोत्सव. भद्रा: नहीं है . पंचकः नहीं है I

आज का दिशा शूल :-

शनिवार को दिशाशूल पूर्व दिशा में रहता है जिसमें यात्रा वर्जित रहती है यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो सफेद तिल खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें I

आज दिन के चौघड़िया मूहर्त:-

शुभ चौघड़िया – प्रातः 7: 50 से 9:20 तक चर चौघड़िया- दोपहर 12:24 से 1:56 तक लाभ चौघड़िया- दोपहर 1:56 से 3:27 तक. अमृत चौघड़िया- दोपहर 3:27 मिनट से 4:58 तक I

आज रात्रि के चौघड़िया मूहर्त:-

लाभ चौघड़िया- सायं 6:32 से 7:58 तक शुभ चौघड़िया- रात्रि 9:27 से 10:55 तक अमृत चौघड़िया – रात्रि 10:55 से 12 : 23 तक चर चौघड़िया – रात्रि 12:23 से 1: 52 तक लाभ चौघड़िया- प्रातः 4:48 से 6:32 तक चौघड़िया मूहर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से शुभ है और अन्य शुभ कार्यों के लिए भी शुभ है I

Advertisement