*दिन - शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2082*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु*
🌤️ *मास - चैत्र ( गुजरात-महाराष्ट्र-फाल्गुन)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण*
🌤️ *तिथि - चतुर्थी शाम 07:17 तक तत्पश्चात पंचमी*
🌤️ *नक्षत्र - चित्रा सुबह 11:15 तक तत्पश्चात स्वाती*
🌤️ *योग - ध्रुव पूर्ण रात्रि तक*
🌤️*राहुकाल - सुबह 09:51 से सुबह 11:20 तक*
🌤️ *सूर्योदय - 06:55*
🌤️ *सूर्यास्त - 06:44*
👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण-
💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *स्वास्थ्यप्रद दोहे* 🌷
👉🏻 *चैत्र माह में नीम की, पत्ती हर दिन खावे । ज्वर, डेंगू या मलेरिया, बारह मील भगावे ॥ पोषक तत्त्व से पूर्ण है, पका पपीता फल । जो खावे नित नियम से, कड़ा न होवे मल ।।*
➡️ *२०-२५ दिन नीम के २५-३० कोमल पत्ते और १-२ काली मिर्च खानी चाहिए। षष्ठी तिथि को नीम के पत्ते नहीं खाने चाहिए ।*
📖 *
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *रंग पंचमी* 🌷
👉🏻 *हर साल चैत्र कृष्ण पक्ष (गुजरात अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष) की पंचमी पर रंग पंचमी का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस साल 08 मार्च को रंग पंचमी पड़ रही है। रंग पंचमी के दिन आसमान में गुलाल उड़ाने की परंपरा हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर में सुख-शांति व समृद्धि आती है। इस पावन दिन भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। रंग पंचमी का त्योहार नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मकता पाने का अवसर प्रदान करता है। इस दिन लोग ज्योतिष शास्त्र में वर्णित कुछ उपाय करते हैं, मान्यता है कि ऐसा करने से धन-संपदा में बरकत होती है। आइए जानते हैं रंग पंचमी के खास उपाय*
➡️ *1. रंग पंचमी के दिन माता लक्ष्मी व भगवान विष्णु की एक साथ पूजा करनी चाहिए। माता लक्ष्मी धन संपत्ति, ऐश्वर्य आदि की देवी हैं। पूजा के समय माता लक्ष्मी व भगवान विष्णु को लाल गुलाल अर्पित करें। पूजा के समय कनकधरा स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-संपदा में वृद्धि होती है।*
➡️ *2. रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी की विधिवत पूजा करें। इसके बाद उन्हें गुलाल अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होती हैं। प्रेम संबंध मजबूत होते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए पति-पत्नी को एक साथ पूजा करनी चाहिए।*
➡️ *3. रंग पंचमी के दिन एक पीले कपड़े में एक सिक्का और हल्दी की पांच गांठें बांधकर पूजा स्थल पर रख दें। फिर माता लक्ष्मी का ध्यान करके एक घी का दीपक जलाएं। दीपक के शांत होने पर हल्दी और सिक्के की पोटली को तिजोरी में रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।*
➡️ *4. रंग पंचमी के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करना फलदायी माना गया है। पूजा के समय माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई जैसे बर्फी, बताशा, मिश्री या खीर का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने से परिवार में धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।* ~* 🚩
मार्च 2026 में पंचक
पंचक शुरू: 16 मार्च 2026 (सोमवार) शाम 6:14 बजे
पंचक समाप्त: 21 मार्च 2026 (शनिवार) सुबह 2:27 बजे
पापमोचनी एकादशी
तारीख: 15 मार्च 2026 (रविवार)
एकादशी तिथि शुरू: 14 मार्च 2026 सुबह 8:10 बजे
एकादशी तिथि समाप्त: 15 मार्च 2026 सुबह 9:16 बजे �
इसलिए व्रत 15 मार्च को रखा जाएगा।
कामदा एकादशी
तारीख: 29 मार्च 2026 (रविवार)
एकादशी तिथि शुरू: 28 मार्च 2026 सुबह 8:45 बजे
एकादशी तिथि समाप्त: 29 मार्च 2026 सुबह 7:46 बजे �
इसलिए व्रत 29 मार्च को रखा जाएगा।
🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻
🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 7 मार्च
दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2028
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा।
कारोबार: नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों और अवसरों का संगम लेकर आया है। काम का दबाव बढ़ सकता है और ऐसा लगेगा जैसे हर जिम्मेदारी आज ही पूरी करनी है। इतना ही नहीं, कुछ लोग जो आपके विरोधी हैं, वे भी आपके काम में अड़चन डालने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन घबराइए मत आपकी लगन और योजना ही आपकी ढाल बनेगी। यदि आप अपने कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से करेंगे तो सफलता निश्चित है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे मन को संतुलन मिलेगा। आप किसी जरूरतमंद की सहायता करके आत्मिक संतोष पाएंगे।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके जीवन में खुशियों की हल्की-हल्की दस्तक देगा। परिवार में किसी नए मेहमान के आने की खबर वातावरण को आनंदमय बना सकती है। समाज में आपके अच्छे कार्यों की चर्चा होगी और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि, अतीत की कोई गलती आपको याद दिलाएगी कि अनुभव ही सबसे बड़ा शिक्षक है। आप अपने अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए विशेष प्रयास करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और किसी का वाहन मांगकर न चलाएं। आपके रहन-सहन और जीवनशैली में सुधार आएगा, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी और नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके मिलने की संभावना है। आप काम में व्यस्त रहेंगे, लेकिन परिवार के लिए समय निकालकर उनके मन की बात समझने की कोशिश करेंगे। यही संतुलन आपको सच्ची सफलता की ओर ले जाएगा।
कर्क राशि
आज आपका व्यक्तित्व और पद-प्रतिष्ठा दोनों मजबूत होंगे। समाज में आपकी छवि बेहतर होगी, लेकिन साझेदारी में नया व्यवसाय शुरू करने से अभी बचें। यदि किसी सरकारी योजना में निवेश का विचार है, तो वह लाभकारी हो सकता है। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय भविष्य में पछतावा दे सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर रखें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस आने की संभावना कम है। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट चिंता बढ़ा सकती है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें।
सिंह राशि
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। मित्रों के साथ समय बिताने और अच्छे खान-पान का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। राजनीति या किसी सामाजिक मामले में उलझा विषय सुलझ सकता है। धैर्य और संयम से काम करना आज बेहद जरूरी है। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। अपनी जरूरतों को पूरा करने में खर्च बढ़ सकता है, लेकिन यह खर्च आपको संतोष भी देगा।
कन्या राशि
आज आपके लिए अचानक लाभ के योग बन रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानी समाप्त हो सकती है। बस अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और यदि किसी से वादा किया है, तो उसे समय पर पूरा करें। आपकी उन्नति की राह में जो बाधाएं थीं, वे हटने लगेंगी। संतान शिक्षा के क्षेत्र में नया कदम उठा सकती है। माता-पिता की सेवा और आशीर्वाद से मन को गहरी शांति मिलेगी।
तुला राशि
आज आय में वृद्धि के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें। नए लोगों से परिचय बढ़ेगा, जो भविष्य में लाभकारी साबित हो सकता है। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना है। परिवार में विवाह से जुड़ी खुशखबरी माहौल को और भी खुशनुमा बना देगी।
वृश्चिक राशि
आज स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए खुद का ध्यान रखें। यदि किसी समस्या को लेकर मन में चिंता थी, तो वह धीरे-धीरे समाप्त होगी। मन की उलझन को सुलझाने के लिए आत्मचिंतन आवश्यक है। किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल होकर आप परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। हालांकि किसी बात पर हल्की कहासुनी हो सकती है, लेकिन प्रेम से स्थिति संभल जाएगी।
धनु राशि
आज लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन जोखिम उठाने से बचें। विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें। नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। बॉस के साथ महत्वपूर्ण चर्चा संभव है। यात्रा के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में लाभ देगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी रुकी हुई डील पूरी हो सकती है।
मकर राशि
आज पारिवारिक जीवन में संतुलन और सफलता मिलेगी। पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। विद्यार्थी यदि पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाएंगे तो परीक्षा में सफलता निश्चित है। सामाजिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विदेश जाने की योजना बना रहे विद्यार्थियों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है।
कुंभ राशि
आज खर्च सोच-समझकर करें और दिखावे से दूर रहें। संतान के करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ संभव है। पारिवारिक मामलों को मिल-बैठकर सुलझाने की आवश्यकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर नया विवाद खड़ा हो सकता है, इसलिए संयम रखें। मित्रों के साथ समय बिताकर मन हल्का होगा। परिवार में विवाह से जुड़ी चर्चा पक्की हो सकती है।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए लाभ और खुशियों का संदेश लेकर आया है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। एक के बाद एक शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी कानूनी मामले में जीत संभव है। नए कार्य के प्रति रुचि जागेगी और परिवार के साथ बिताया समय आपको सुकून देगा। धन संबंधी समस्या दूर हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद और भाई-बहनों का सहयोग आपके रुके हुए काम को पूरा कराने में मिलेगा











