एक तरफ URBAN ने मात्र 1,499 रुपये में 30 घंटे तक चलने वाले नए ओपन-ईयर TWS लॉन्च किए हैं। वहीं, दूसरी तरफ Stuffcool ने 100W सुपरफास्ट चार्जिंग और इन-बिल्ट केबल के साथ 20,000mAh का दमदार पावर बैंक बाजार में उतारा है। इसके अलावा, ऐपल के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo के iFixit टियरडाउन से इसके रिपेयर डिजाइन और बैटरी को लेकर कई खुलासे हुए हैं। आइये, इन सभी खबरों के बारे में डिटेल में जानते हैं।
20,000mAh बैटरी वाला पावर बैंक
Stuffcool ने भारत में अपना नया Giga Pro Max पावर बैंक लॉन्च कर दिया है। इसमें 20,000mAh की बैटरी दी गई है। पावर बैंक को 5,499 रुपये में लॉन्च किया गया है।
इसे Stuffcool की आधिकारिक वेबसाइट व अमेजन इंडिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह पावर बैंक 100W सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
इसके जरिए स्मार्टफोन के साथ-साथ लैपटॉप और टैबलेट्स को भी आसानी से चार्ज किया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया इन-बिल्ट रिट्रैक्टेबल Type-C केबल है, जिससे अलग से केबल साथ ले जाने का झंझट खत्म हो जाता है।
इसमें रियल-टाइम बैटरी पर्सेंटेज दिखाने के लिए एक डिजिटल डिस्प्ले, पास-थ्रू चार्जिंग और एक साथ 3 डिवाइसेज को चार्ज करने की सुविधा मिलती है।
1499 के ओपन-ईयर TWS लॉन्च
URBAN ने अपने ओपन-ईयर TWS VIBE POD OWS भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिए हैं, जिसकी कीमत 1,499 रुपयेहै। इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और URBAN की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। यह ओपन-ईयर वायरलेस TWS ईयरपॉड्स (OWS) एयर-कंडक्शन तकनीक पर काम करता है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान कानों को आरामदायक एक्सपीरियंस देता है। एक बार फुल चार्ज होने पर इसकी बैटरी 30 घंटे तक चलती है। इसमें बेहतरीन ऑडियो आउटपुट, टच कंट्रोल्स और वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही यह 1 साल की वारंटी के साथ आता है।
आसानी से रिपेयर हो सकता है आईफोन डुओ
फोन की मरम्मत की जांच करने वाली कंपनी iFixit ने ऐपल के पहले फोल्डेबल iPhone Duo को खोलकर उसके अंदरूनी हिस्सों की जांच की है। इससे फोन के अंदर की बनावट, मुड़ने वाले हिस्से यानी हिंज, बैटरी का डिजाइन और इसे रिपेयर करना कितना आसान या मुश्किल है, इस बारे में कई जरूरी बातें सामने आई हैं। इसकी जांच में पता चला कि फोन के अंदर दो बैटरियां लगी हैं, जिन्हें आसानी से बदला जा सकता है। इसके पार्ट्स को ऐसे सेट किया गया है कि यह अब तक सबसे आसानी से रिपेयर होने वाला फोल्डेबल फोन बन गया है। लेकिन, फोन के हिंज पर अंदर की स्क्रीन खराब होने का डर है और स्क्रीन बदलवाने का खर्च भी बहुत ज्यादा है। इसी वजह से इसे रिपेयर करने की रैंकिंग में नंबर थोड़े कम मिले हैं।

