20 में से 13 फिल्में हिट, कम बजट में भी सबसे ज्‍यादा कमाकर देने वाला देसी सुपरस्‍टार

20 में से 13 फिल्में हिट, कम बजट में भी सबसे ज्‍यादा कमाकर देने वाला देसी सुपरस्‍टार
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना एक ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने 12 सालों में फैंस का विश्वास जीता है। अगर उनकी कोई फिल्म आ रही होती है, तो दर्शकों को ये उम्मीद होती है कि अगर वह हैं तो कहानी में जरूर दम होगा। यही विश्वास उन्हें सबसे प्रॉफिटेबल स्टार्स में शुमार करता है। आयुष्मान खुराना दमदार कॉन्टेंट और विषय को देखकर फिल्में करते हैं। यही वजह है कि उनकी कम बजट की फिल्में भी 100 करोड़ के पार जाती हैं। आइए आयुष्मान खुराना के बर्थडे पर उनकी फिल्मोग्राफी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ी खास रिपोर्ट बताते हैं।

पंजाबी परिवार में 13 सितंबर 1984 में आयुष्मान खुराना का जन्म हुआ। उनकी मां पूनम तो पिता पी खुराना थे। कुछ दिन पहले ही एक्टर ने पिता को खो दिया। आयुष्मान के भाई अपारशक्ति खुराना भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद आयुष्मान ने करियर की शुरुआत रेडियो से की और फिर वह रियालिटी शोज की ओर आ गए। होस्ट, अभिनय के साथ साथ वह गाना भी बहुत अच्छा गाते हैं।

12 सालों में 20 फिल्में, ज्यादातर फिल्में हिट

वैसे तो आयुष्मान खुराना ने साल 2004 में काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन तमाम शोज और सिंगिंग शो में काम करने के बाद उन्हें साल 2012 में बॉलीवुड में ब्रेक मिला। शूजित सरकार की फिल्म 'विक्की डोनर' से एक्टर ने यामी गौतम के अपोजिट डेब्यू किया और पहली ही बार में उन्हें हाफ सेंचुरी बना दी। चलिए बताते हैं Ayushmann Khurrana का रिपोर्ट कार्ड।

विक्की डोनर(2012)

बजट- 10 करोड़
नेट कलेक्शन- 35 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 54.66 करोड़ रुपये

नौंटकी साला (2013)

बजट - 15 करोड़ रुपये
नेट कलेक्शन- 21.52 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 32.63 करोड़

बेवकूफियां (2014)

बजट- 19 करोड़
नेट कलेक्शन - 13.95 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- करीब 22 करोड़ रुपये

हवाईजादा (2015)

बजट- 25 करोड़
नेट कलेक्शन- 3.5 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- फ्लॉप

दम लगा के हईशा (2015)

बजट- 12 करोड़
नेट कलेक्शन- 30.1 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 42.79 करोड़ रुपये

मेरी प्यारी बिंदू (2017)

बजट- 22 करोड़
नेट कलेक्शन- 9.20 करोड़


बरेली की बर्फी (2017)

बजट- 20 करोड़
नेट कलेक्शन- 34 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 58.62 करोड़ रुपये

शुभ मंगल सावधान (2017)

बजट- 25 करोड़
नेट कलेक्शन- 42.7
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 64 करोड़ रुपये

अंधाधुन (2018)

बजट- 17 करोड़
नेट कलेक्शन- 74.32 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 439 करोड़

बधाई हो (2018)

बजट- 23 करोड़
नेट कलेक्शन- 137.31 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 220 करोड़ रुपये

आर्टिकल 15

बजट- 15 करोड़
नेट कलेक्शन- 66 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 94 करोड़

ड्रीम गर्ल (2019)

बजट- 30 करोड़
नेट कलेक्शन- 141 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 195 करोड़

बाला (2019)

बजट- 35 करोड़
नेट कलेक्शन- 116 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 162 करोड़ रुपये


शुभ मंगल ज्यादा सावधान (2020)

बजट- 30 करोड़
नेट कलेक्शन- 62 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 83 करोड़ रुपये

गुलाबो सिताबो

ओटीटी पर रिलीज- अमेजन प्राइम

चंडीगढ़ करे आशिकी (2021)

बजट- 40 करोड़
नेट कलेक्शन- 20.91 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 30 करोड़

अनेक (2022)

बजट- 30 करोड़

नेट कलेक्शन- 6.26 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 9 करोड़ रुपये

डॉक्टर जी (2022)

बजट- 25 करोड़
नेट कलेक्शन- 27.98 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 44 करोड़

एन एक्शन हीरो (2022)

बजट- 30 करोड़
नेट कलेक्शन-11.3 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 16.85 करोड़

ड्रीम गर्ल 2 (2023)

बजट- 30 करोड़

नेट कलेक्शन- 100.51 करोड़ (19 दिनों तक)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 132 करोड़ (19 दिनों का हिसाब किताब)

Advertisement