'तेजस' के आगे 12th Fail ने दिखाई ताकत, टाइगर की Ganpath का हुआ बेड़ा गर्क, Jawan का खेल खत्‍म

'तेजस' के आगे 12th Fail ने दिखाई ताकत, टाइगर की Ganpath का हुआ बेड़ा गर्क, Jawan का खेल खत्‍म
बीते शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों ने दस्तक दी। इसमें कंगना रनौत की 'तेजस', विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं पास' और राधिका मदान की 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' जैसी फिल्में शुमार हैं। वहीं पिछले हफ्ते दिव्या खोसला की 'यारियां 2' और टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' रिलीज हुई थी। इन सभी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की 'जवान' 50 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर रूल कर रही है। तो चलिए इन सभी फिल्मों का आपको झटपट शुक्रवार का कलेक्शन बताते हैं। जानिए शुक्रवार को जनता ने किस फिल्म को सबसे ज्यादा प्यार दिया।


शुरू करते हैं विक्रांत मैसी, पलक ललवानी और मेधा शंकर की '12वीं फेल' से, जिसका निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। ये अनुराग पाठक के उपन्यास '12th फेल' पर आधारित है। 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई '12वीं पास' ने पहले दिन स्लो शुरुआत की है। हालांकि इस फिल्म के रिव्यू काफी शानदार रहे थे। शुक्रवार को इसने 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

'12वीं पास' का पहले दिन का कलेक्शन

12th Fail Box Office Collection Day 1: '12वीं पास' के लिए ये 1 करोड़ का कलेक्शन काफी मायने रखता है। क्योंकि दूसरी ओर कंगना रनौत की 'तेजस' भी रिलीज हुई है। 'तेजस' ओपनिंग डे पर 1.50 करोड़ रुपये भी नहीं कमाई है। इस लिहाज से विक्रांत मैसी की 5 करोड़ के बजट में बनी फिल्म का कलेक्शन ठीक ही माना जा रहा है।

'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' का ओपनिंग डे पर कलेक्शन

Sajini Shinde Ka Viral Video Box Office Collection Day 1: अब आते 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' के कलेक्शन पर। एक लड़की के MMS लीक होने के विषय पर बनी फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15 लाख रुपये का बिजनेस किया है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, बाकि नई फिल्मों की तुलना में इस फिल्म को सबसे स्लो शुरुआत मिली है। महज 3.44 फीसदी की ऑक्यूपेंसी थिएटर्स में देखने को मिली है।

'गणपत' का पहले वीक में कलेक्शन

Ganapath Box Office Collection Day 8: 'गणपत' एक हाई ऑक्टेन मेगा बजट फिल्म है जो पहले हफ्ते में दर्शकों को इम्प्रेस करने में विफल रही है। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म पर मेकर्स ने 200 करोड़ का बजट लगाया है। मगर ये पहले हफ्ते में सिर्फ 12.5 करोड़ रुपये ही कमाने में कामयाब हुई है। 8वें दिन 'गणपत' ने 25 लाख रुपये की कमाई की है।

'जवान' की वर्ल्डवाइड कमाई

Jawan Box Office Collection Day 51: शाहरुख खान और नयनतारा की 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर 51 दिन पूरे कर लिए हैं। अब 8वें शुक्रवार को इसने 13 लाख रुपये का बिजनेस किया है। इसी के साथ इसकी कुल कमाई 639.81 करोड़ रुपये हो चुकी है। वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1148.35 करोड़ के पार जा चुका है। इसी के साथ साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। शाहरुख खान ने साल 2023 में दो बड़ी 'पठान' और 'जवान' जैसी फिल्में दी है।

Advertisement