भोपाल में जिंदगी की उड़ान' कैंसर एवं मेंटल हेल्थ जागरूकता कार्यक्रम का बेमिसाल प्रदर्शन

भोपाल में जिंदगी की उड़ान' कैंसर एवं मेंटल हेल्थ जागरूकता कार्यक्रम का बेमिसाल प्रदर्शन
भोपाल I ब्लिस फाउंडेशन को 2016 में श्रीमती निधि अग्रवाल, श्रीमती रेवा कुमार और डॉ. गीता काद्यप्रथ ने मिलकर स्थापित किया था और भोपाल चैप्टर को सन 2018 में श्री भारत गांधी, श्री शिवनंदन सहाय, श्रीमती वर्षा पिल्लै, और श्रीमती सुषमा भार्गव ने मिलकर शुरू किया। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं में कैंसर के प्रति जागरूकता लाना और इसे प्रारंभिक अवस्था में पहचानने की जानकारी देना है। इसी उद्देश्य से ब्लिस ने स्कूलों , कॉलेजों, कॉलोनियों और कॉर्पोरेट ऑफिसों में अब तक लगभग 150 वर्कशॉप्स आयोजित की हैं। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीपीसीएल बीना रिफाइनरी के श्री शिरीष चांदेकर, डॉ अतुल समैया, श्री मनीष राजौरिया, श्री उमेश उपाध्याय, श्री शशांक गर्ग जी थे।
इस कार्यक्रम में कैंसर जैसी असाध्य बीमारी को मात दे चुके कैंसर चैम्पियनों ने अपने हुनर से रंग जमा दिया I कैंसर चैम्पियंस के द्वारा प्रस्तुत इस अद्भुत संगीतमय शाम को सबने तहे दिल से सराहा। इस प्रस्तुति में उनकी साहस, दृढ़ता, मनोबल और उत्साह का खासा उदाहरण भी देखने को मिला।  
"कनेक्टेड" एक मानसिक समस्याओं को सुलझाने और समझने का एक प्लेटफार्म है। ऋतु भारद्वाज और उनकी टीम ने मानसिक सेहत से जुड़ी कई जानकारियां साझा की l  ब्लिस फाउंडेशन भोपाल चैप्टर कैंसर के प्रति जागरूकता पैदा करने में बहुत सक्रिय है। यह  समूह  कैंसर चैंपियंस के साथ हर अवसर पर जिंदगी का जश्न मनाना नहीं  भूलता।

Advertisement