भारत का पहला 'निफ्टी 1D रेट लिक्विड ETF' लाया जिरोधा 12 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाय, मिनिमम इन्वेस्टमेंट 500

भारत का पहला 'निफ्टी 1D रेट लिक्विड ETF' लाया जिरोधा 12 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाय, मिनिमम इन्वेस्टमेंट 500

जेरोधा फंड हाउस ने मंगलवार को भारत का पहला 'निफ्टी 1D रेट लिक्विड ETF' म्यूचुअल फंड लॉन्च किया है। इस NFO यानी न्यू फंड ऑफर के लिए इन्वेस्टर्स 12 जनवरी 2024 तक अप्लाय कर सकते हैं, जिसका अलॉटमेंट 17 जनवरी को होगा।

यह म्यूचुअल फंड 24 जनवरी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्ट होगा, जो टेंटेटिव डेट है। जेरोधा का यह नया फंड निफ्टी 1D रेट इंडेक्स को फॉलो करेगा, जो ओवरनाइट मार्केट में उधार देने वाले मार्केट पार्टिसिपेंट्स की ओर से जेनरेट रिटर्न को मेजर है।

यह ETF मुख्य रूप से CCIL (क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) प्लेटफॉर्म पर कारोबार किए जाने वाले TREPS (ट्रेजरी बिल्स रिपर्चेस) में निवेश करता है।

मिनिमम ₹500 से इस NFO के लिए कर सकते हैं अप्‍लाय
जेरोधा निफ्टी 1D रेट लिक्विड ETF के NFO लिए इन्वेस्टर्स मिनिमम ₹500 से अप्‍लाय कर सकते हैं, जिसे ₹100 के मल्टी-पल में बढ़ाया जा सकता है। UPI, नेट बैंकिग, निफ्ट या RTGS के जरिए इसके लिए पेमेंट कर सकते हैं।

इस फंड को अपूर्व पारिख मैनेज करेंगे। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, अपूर्व पारिख के पास NAVI म्यूचुअल फंड और L&T फाइनेंस ग्रुप में अलग-अलग रोल में रहते हुए डेट फंड मैनेजमेंट और कैपिटल मार्केट में 5 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है।

लिक्विड ETF क्या होते हैं?
लिक्विड ETF यानी लिक्विड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स भी म्यूचुअल फंड ही होते हैं, लेकिन शॉर्ट टर्म डेब्ट सिक्योरिटीज या केवल मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करते हैं। लिक्विड ETF स्टॉक एक्सचेंजों पर कंपनी के स्टॉक की तरह ही ट्रेड होते हैं, लेकिन यह लो रिस्क कैटेगरी में आते हैं।

यह लिक्विड ETF दूसरो से अलग कैसे?
जेरोधा फंड हाउस के CEO विशाल जैन ने कहा,'कंपनी का यह लिक्विड ETF भारत में पहली बार ग्रोथ nav ऑफर कर रही है। इसमें इन्वेस्टर्स को ETF की परफॉर्मेंस ट्रैक करना आसान होगा।

इसके साथ ही इस फंड में मिलने वाले रिटर्न पर तब ही टैक्स लगेगा, जब इन्वेस्टर ETF को बेचेगा। जबकि डेली डिविडेंड पर कंटीन्यूअस टैक्स लगता है। ज्यादा इन्वेस्टर्स को आकर्षित करने के लिए ETF में छोटे टिकट साइज का ऑप्शन है, जिसकी nav करीब 100 रुपए से शुरू हो सकती है।'

NFO क्या होता है?
NFO का मतलब न्यू फंड ऑफर। जब कोई भी म्यूचुअल फंड लिस्ट होता है तो उसे NFO कहा जाता है। जितने भी म्यूचुअल फंड अभी अवेलेबल हैं वह इसी तरह NFO लाकर लिस्ट होते हैं।


Advertisement