Select Date:

काशी के मुस्लिम इलाकों में 12 दिन घूमी यूट्यूबर ज्योति:अस्सलाम वालेकुम कहकर करती थी बात, विश्वनाथ मंदिर के पास लिया था गेस्ट हाउस

Updated on 23-05-2025 01:37 PM

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में अरेस्ट ज्योति मल्होत्रा वाराणसी के मुस्लिम इलाकों में 12 दिन घूमी। यहां वह मुस्लिम लोगों से 'अस्सलाम वालेकुम' कहकर मिलती थी।

2022 में ज्योति काशी में 3 दिन एक गेस्ट हाउस में ठहरी। यह खुलासा तब हुआ, जब के मैनेजर को ज्योति का 25 अक्टूबर, 2022 को पोस्ट हुआ वीडियो दिखाया। उन्होंने चेहरा देखकर पहचान लिया। रिकॉर्ड में 4 से 7 अक्टूबर, 2022 का रिकॉर्ड भी मिल गया।

15 मई को ज्योति मल्होत्रा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अभी NIA समेत कई जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। उसके यूट्यूब चैनल 'ट्रैवल विद जो' पर काशी के 2 वीडियो मिले हैं। 

पहला- 25 अक्टूबर, 2022 को पोस्ट हुआ।

दूसरा- 28 अक्टूबर, 2022 को जारी किया गया। इन वीडियो में दिखने वाली लोकेशन पर LIU वाराणसी पूछताछ कर रही है।

वाराणसी के जो वीडियो ज्योति ने अपने चैनल पर पोस्ट किए, इनमें वह कई लोकेशन दिखा रही है। स्टेशन, फूड रेस्टोरेंट, घाट, बनारसी साड़ियों की फैक्ट्री को दिखाया और बताया जा रहा है। ज्योति इस वीडियो की शुरुआत कैंट रेलवे स्टेशन से करती है। वह एक तेलुगु यूट्यूबर के साथ चौसट्टी घाट के पास मौजूद वंडर स्टेशन हॉस्टल पहुंचती है।

यहां हॉस्टल में कई विदेशी नागरिक भी ठहरे थे। ज्योति ने इन सभी से दोस्ती भी कर ली थी। उस दौरान उसके रूम पार्टनर के रूप में इटली की कियारा भी ठहरी थी। गेस्ट हाउस में उस दौरान मुंबई के कई लड़के भी थे, जो बनारस घूमने आए थे।

स्टाफ बोला- बहुत लोग आते हैं, मगर इसको पहचानते हैं हमारी टीम ज्योति से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए गेस्ट हाउस पहुंची। काउंटर पर बैठे मैनेजर और शिव नाम के स्टाफ से मुलाकात हुई। शिव ने ज्योति के वीडियो देखकर पहले कहा कि बहुत से लोग आते हैं, इतना याद नहीं। लेकिन, वीडियो में गेस्ट हाउस की लोकेशन देखने पर उसने ज्योति को पहचान लिया।

मैनेजर बोले- पीक ऑवर में आई, डॉरमेट्री में ठहरी थी ज्योति के वंडर स्टेशन से जुड़े वीडियो देखने के बाद मैनेजर ने बताया- वीडियो हमारे गेस्ट हाउस का ही है। यह पीक ऑवर के वीडियो हैं। वीडियो के अनुसार ज्योति डॉरमेट्री में ठहरी थी। जिसकी व्यवस्था गेस्ट हाउस अक्टूबर से लेकर फरवरी-मार्च तक रखता है। इस समय टूरिस्ट ज्यादा आते हैं।

इतना कन्फर्म होने के बाद मैनेजर ने अपने कंप्यूटर के रिकॉर्ड में 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक की बुकिंग जांची। इसमें ज्योति मल्होत्रा के नाम से 3 दिन का स्टे मिला। उन्होंने कहा- वीडियो में दिख रही एक अन्य विदेशी महिला, जो अपना नाम कियारा (इटली) बता रही है, उसका भी रिकॉर्ड अक्टूबर में मिला है।

गेस्ट हाउस के मैनेजर ने कहा- ज्योति ने हमारे काउंटर पर 1 महीने के वाराणसी टूर का जिक्र किया था। हमारे गेस्ट हाउस में इतने दिन ठहरने की व्यवस्था नहीं है। सिर्फ रिसर्च से जुड़ी टीम को इतने लंबे समय तक रहने दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ज्योति हमारे गेस्ट हाउस में 3 दिन ही रही थी। इसके बाद वह किसी और गेस्ट हाउस में ठहरने चली गई थी। वो यहां 30 दिन रही थी। लेकिन, जो वीडियो उसने पोस्ट किए, उसमें दूसरे गेस्ट हाउस को नहीं दिखाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 June 2025
अहमदाबाद विमान हादसे के दो दिन बाद भी शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह जब विमान का मलबा हटाया जा रहा था, तो विमान के पिछले हिस्से…
 14 June 2025
अहमदाबाद विमान हादसे पर हरियाणा के अंबाला में भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड विंग कमांडर एस.डी. विज ने बताया कि विमान के दोनों इंजनों का एक साथ खराब होना बहुत ही…
 14 June 2025
पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में कपिल शर्मा शो में उनकी फिर से वापसी की…
 14 June 2025
12 जून 2025 का दिन। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1 बजकर 38 मिनट 40 सेकेंड पर अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए टेकऑफ किया। प्लेन 625 फीट…
 14 June 2025
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश वाली जगह से शनिवार को एक और शव बरामद हुआ है। आज जब बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान की…
 13 June 2025
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। साथ ही शवों…
 13 June 2025
पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी के 2 हत्यारों को बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोगा के जसप्रीत सिंह मेहरू…
 13 June 2025
पंजाब के पठानकोट में शुक्रवार को एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। हेलिकॉप्टर ने पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। जैसे ही वह हलेड़ा गांव के पास…
 13 June 2025
अहमदाबाद प्लेन हादसे में जिंदा बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास कुमार ने बताया कि मुझे विश्वास नहीं होता कि मैं कैसे जिंदा बाहर निकला। शायद दरवाजा टूटा और सीट समेत…
Advertisement