शेयरों से जुड़ी हर ताजा अपडेट पर आपको मिलेगा अलर्ट, ईटी मार्केट ऐप में आ गया है नया फीचर

शेयरों से जुड़ी हर ताजा अपडेट पर आपको मिलेगा अलर्ट, ईटी मार्केट ऐप में आ गया है नया फीचर
नई दिल्ली : शेयरों में न्यू्ज्ड बेस्ड उछाल के बारे में हम सब जानते हैं। कोई भी एक अच्छी खबर कंपनी के शेयर में अच्छी-खासी तेजी ला सकती है। यह ट्रेडिंग का एक शानदार मौका होता है। लेकिन आप इस मौके को तभी भुना सकते हैं, जब आपको समय पर वो खबर मिल जाए। देश का प्रमुख मार्केट और फाइनेंशियल न्यूज एनालिसिस प्लेटफॉर्म ईटी मार्केट्स ऐप (ETMarkets App) आपको यह सुविधा दे रहा है। ईटी मार्केट्स ऐप ने शुक्रवार को यूटिलिटी फीचर स्मार्ट अलर्ट्स (Smart Alerts) लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए निवशेक समय पर मार्केट से जुड़ी खबरें पा सकते हैं और इन्वेस्टमेंट के सुनहरे मौकों को भुना सकते हैं।

अलर्ट्स को कर सकते हैं कस्टमाइज

स्मार्ट अलर्ट एक पावरफुल टूल है। यह यूजर्स को अपने यूज के हिसाब से अलर्ट्स को कस्टमाइज करने की अनुमति देता है। स्मार्ट अलर्ट्स में न्यूज, स्टॉक प्राइस मूवमेंट, टेक्निकल इंडिकेटर स्पाइक्स सहित कई सारे मार्केट इवेंट अलर्ट्स शामिल हैं। स्मार्ट अलर्ट से निवेशक ताजा मार्केट डेवलपमेंट से अपडेट रहता है। इससे निवेशक सोच-समझकर अधिक जानकारी के साथ अपने निवेश के फैसले ले सकता है। स्मार्ट अलर्ट से निवेशक बाजार की नब्ज को आसानी से समझ सकता है।

निवेशकों के लिए होगा गेम चेंजर
इस मौके पर ईटी मार्केट्स के बिजनस हेड संजीव कुमार ने कहा, 'हम स्मार्ट अलर्ट्स लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं। हमारा मानना है कि यह निवेशकों के लिए गेम-चेंजर है। स्मार्ट अलर्ट के साथ निवेशक एक कदम आगे रह सकते हैं। वे निवेश के अच्छे फैसले लेकर मार्केट में अपनी सफलता सुनिश्चित कर सकते हैं।' स्मार्ट अलर्ट सभी लेवल के अनुभव वाले निवेशकों के लिए एक वैल्यूएबल टूल है।

Advertisement