यूपी दर्शन पार्क में कबाड़ से जुगाड़, ऐतिहासिक और धर्मस्थलों के बने मॉडल को देख आप भी कहेंगे वाह

यूपी दर्शन पार्क में कबाड़ से जुगाड़, ऐतिहासिक और धर्मस्थलों के बने मॉडल को देख आप भी कहेंगे वाह

लखनऊ: कबाड़ से बन रहे यूपी दर्शन पार्क में महिलाओं के लिए खास इंतजाम होंगे। गोमतीनगर में ताज होटल के पीछे बन रहे पार्क में बच्चों को फीडिंग के लिए अलग जोन बनेगा। महिलाओं के लिए बने जोन में पुरुषों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा। नगर आयुक्त के निर्देश पर पार्क में फीडिंग जोन के लिए जगह चिह्नित की गई है।

 
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार एंट्री गेट से दौ सौ मीटर की दूरी फीडिंग जोन बनाया जाएगा। इसमें एक समय में पांच महिलाएं बच्चों को फीडिंग करवा सकेंगी।

नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के अनुसार पार्क में महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए कारीगर पार्क को अंतिम रूप दे रहे हैं। ताजमहल, काशी विश्वनाथ मंदिर की आकृति तैयार हो चुकी है।
 
वहीं फतेहपुर सिकरी, झांसी का किला, विधानभवन, इमामबाड़ा, बांके बिहारी मंदिर मथुरा, कुशीनगर के गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली, देवी पाटन मंदिर, बाबा गोरखनाथ और अयोध्या के श्रीराम मंदिर को आकार देने का काम चल रहा है। मेयर के निर्देश पर पार्क के गेट पर लगवाने के लिए भगवान लक्ष्मण की मूर्ति भी बनवाई जा रही है।

खास इंतजाम

पिंक टॉइलेट, पिंक बूथ

बच्चों के लिए झूले

सेनेट्री पैड वेंडिंग मशीन
महिलाओं द्वारा संचालित कैफेटेरिया

औषधीय एवं सुगंधित पौधे

पक्षियों के लिए बॉक्स

महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी
 
Advertisement