सुप्रीम कोर्ट ने राणा कपूर को राहत देने से इंकार कर दिया। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राणा कपूर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी जमानत याचिका पर विचार करने से साफ इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि इस मामले ने पूरे देश के बैंकिंग और फाइनेंशियल सिस्टम को हिलाकर रख दिया था। उन्हें राहत नहीं मिल सकती है। आपको बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राणा कपूर तीन साल से जेल में है। साल 2020 में सीबीआई और ईडी ने उनके खिलाफ रिश्वत, भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के कई मामले दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया था।
आपने पूरे बैंकिंग सिस्टम को हिलाकर रख दिया... सुप्रीम कोर्ट से Yes बैंक के राणा कपूर नहीं मिली राहत
नई दिल्ली: देश की सर्वोच्च अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यस बैंक (Yes Bank) के संस्थापक राणा कपूर (Rana Kapoor) की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने यस बैंक के फाउंडर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। जमानत याचिका की सुनवाई करचे हुए कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि इस मामले ने पूरे देश के बैंकिंग सिस्टम को हिला कर रख दिया है।











