इन बैंकों में एफडी कराने पर मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज, निवेश से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली: देश में ज्यादातर लोगों को एफडी (FD) में निवेश करना पसंद करते हैं। एफडी में निवेश करने के कई फायदे मिलते हैं। अगर आप भी एफडी कराने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। देश में कई बैंकों ने बीते दिनों एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। इन बैंकों में एफडी कराने पर 8 फीसदी तक का ब्याज मिल रहा है। हालांकि एफडी कराने से पहले आपको कई बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। एफडी के लिए सही टेन्योर को चुनना जरूरी है। अगर आप मैच्योरिटी से पहले विड्रॉल करते हैं तो आपको जुर्माना देना पड़ेगा। एफडी मैच्योर होने से पहले उसे ब्रेक करने पर आपको एक फीसदी तक की पेनल्टी देनी पड़ेगी। वहीं एक एफडी में सारा पैसा लगाने की जगह आप अलग-अलग एफडी खोल सकते हैं, जिससे पैसों की जरूरत पड़ने पर आप एफडी को तोड़ सकें। आईए आपको बताते हैं ऐसे कौन से बैंक हैं, जो इस समय एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।











