शेयर और म्यूचुअल फंड से कर रहे हैं तगड़ी कमाई, अब सरकार को भी दीजिए बढ़ा हुआ टैक्स

शेयर और म्यूचुअल फंड से कर रहे हैं तगड़ी कमाई, अब सरकार को भी दीजिए बढ़ा हुआ टैक्स
नई दिल्ली: शेयर बाजार (Share Bazaar) में इस समय बहार ही बहार है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का संवेदी सूचकांक 80,000 से ऊपर है। शहरों में तो इस समय हर तीसरा व्यक्ति शेयर बाजार में निवेश कर रहा है। एक ऐसी रिपोर्ट आई है कि देश की करीब 20 फीसदी आबादी शेयर बाजार में सीधे या शेयर बाजार से जुड़े प्रॉडक्ट में निवेश कर रहे हैं। इन सबकी अच्छी आमदनी हो रही है। शायद यही वजह है कि सरकार ने इस बजट में शेयर बाजार से होने वाली आमदनी पर टैक्स का रेट बढ़ा दिया है।
Advertisement