आग बरसाती उनकी गेंदें आउटस्विंग हो रही थीं। उन्होंने दो बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया, जबकि एक बल्लेबाज को LBW किया। नेपाल के खिलाफ कुछ अच्छे शॉट्स लगने के बाद सिराज आपे से बाहर आ गए थे। उन्होंने टिपिकल पेसर की तरह नेपाली बल्लेबाज की आंखों में आंखें डालकर कुछ कहा भी था। हालांकि, उन्होंने बाद में कमबैक भी किया था। वह दिन उनका नहीं था, लेकिन रविवार को उनके हाथ में जब नई गेंद आई तो हर किसी को हैरान कर दिया।
वॉबल सीम से बने स्विंग के किंग
सिराज की श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका को बोल्ड करने वाली गेंद ने हर किसी का दिल जीत लिया। कॉमेंटेटर्स भी उनकी आउटस्विंगर की तारीफ करते नजर आए। विंडीज के खिलाफ इस तरह की गेंदों से सिराज ने कोहराम मचाया था। उसके बाद से यह उनका फेवरिट हथियार बन गया है। रोचक बात यह है कि इस तरह की गेंद गिरकर किस तरफ निकलेगी गेंदबाज को भी नहीं पता होता है।
यॉर्कर लेंथ और ढाई मीटर से खेल खत्म
नेपाल के खिलाफ स्ट्रगल करने वाले सिराज ने क्रॉस सीम से सटीक लाइन लेंथ पकड़ी। उन्होंने स्टंप्स से ढाई मीटर के एरिया का गजब का इस्तेमाल किया। उनकी 140 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार वाली गेंद यॉर्कर लेंथ पर गिरने के बाद किसी भी बल्लेबाज के हौसले पस्त करने के लिए काफी थी। भारतीय क्रिकेट में लोहे का जिगर वाला गेंदबाज कहे जाने वाले सिराज को जब पहली सफलता मिली तो उन्हें पिच की ट्रिक समझ आ गई। गेंद हवा में ड्रिफ्ट हो रही थी, जो सूनामी लाने के लिए काफी थी।











