योग से तन और मन रहता है स्वस्थ : विधायक जायसवाल

योग से तन और मन रहता है स्वस्थ : विधायक जायसवाल
मनेंद्रगढ़ । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वामी आत्मानंद स्कूल मनेंद्रगढ़ में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद स्कूल मनेंद्रगढ़ में मुख्य अतिथि के रूप में सीजीएमएससी के संचालक और स्थानीय विधायक डॉ. विनय जायसवाल शामिल हुए। स्वामी अत्मानंद स्कूल मनेन्द्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ डॉ. विनय शंकर, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, अपर कलेक्टर श्रीमती नयन तारा सिंह, डिप्टी कलेक्टर सी.एस. पैकरा, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत, खेल अधिकारी गोपाल सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारियो और नागरिको ने योगाभ्यास किया । इस वर्ष एक विश्व एक स्वास्थ्य की थीम पर आधारित हर घर आंगन योग के सन्देश के साथ योग दिवस मनाया गया ।

विधायक जायसवाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हर घर आंगन योग का संदेश दिया है। निरोग रहने के लिए योग सबसे अच्छा साधन है। योग करके हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रह सकते हैं। वर्तमान समय में मानसिक शांति के लिए योग एवं प्राणायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करें। योग से शरीर के साथ मन भी स्वास्थ्य रहता है जिससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से आग्रह किया कि योग को आत्मसात कर जीवन को ख़ुशहाली लायें। डॉ. विनय जायसवाल ने योग दिवस के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं उपस्थित नागरिकों को बधाई दी।

विश्व योग दिवस के अवसर पर सभी शासकीय विभागों, पंचायतों और नगरीय निकायों में योगाभ्यास कर हर्षोल्लास के साथ योग दिवस मनाया गया।

Advertisement