रेलवे के चीफ पीआरओ दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली के पुराने यमुना पुल पर रेल यातायात सुबह 06 बजे से अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। उत्तर रेलवे ने बारिश की वजह से यमुना के बढ़े जलस्तर को देखते हुए ये फैसला लिया है। हालांकि रेलवे ने कहा है कि इसकी वजह से कोई भी ट्रेन कैंसिल नहीं हुई है, बल्कि रूट डायवर्ट किया गया है। रेलवे ने 14 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया है। दिल्ली में पुरानी दिल्ली के पास वाले लोहे के पुल बंद होने से शाहदरा होकर दिल्ली जंक्शन जाने वाली 14 ट्रेनें आनंद विहार और नई दिल्ली होकर जाएंगी
दरअसल दिल्ली में लगातार हो रही बारिश की वजह से यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। आय यमुना का जलस्तर 205.5 मीटर तक बढ़ने की आशंका है। जिसके कारण रेवे ने पुराने यमुना पुल से होकर गुजरने वाली रेल गाड़ियों का रूट बदल दिया है।











