WWE को मिल गया नया हीरो, विलेन के लिए लिखी जा रही नई स्क्रिप्ट, फैंस को होने वाली है चांदी!

WWE को मिल गया नया हीरो, विलेन के लिए लिखी जा रही नई स्क्रिप्ट, फैंस को होने वाली है चांदी!
नई दिल्ली: यूट्यूबर से WWE सुपरस्टार बने लोगन पॉल के भविष्य को लेकर बहस जारी है। कई लोग मानते हैं कि उनका विलेन का किरदार ही उनके लिए सबसे अच्छा है, लेकिन कुछ विश्लेषकों का मानना है कि वह एक दिन WWE के सबसे बड़े हीरो बन सकते हैं। WWE के दिग्गज सार्जेंट स्लॉटर ने भी इस बात का समर्थन किया है।

लोगन पॉल की इन रिंग प्रदर्शन रहा शानदार

शुरुआत में एक बाहरी व्यक्ति के रूप में देखे गए लोगन पॉल ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से सभी को चौंका दिया है। उनके आलोचक भले ही उन्हें पसंद न करें, लेकिन उनके इन-रिंग प्रदर्शन और माइक पर उनके काम की तारीफ हर कोई करता है। रोमन रेंस के साथ सऊदी अरब में हुआ उनका मैच इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जिसने उन्हें एक सच्चा रेसलर साबित कर दिया।
Advertisement