वाह यशस्वी वाह! मैदान पर कदम रखते ही सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड, शुभमन गिल भी छूटे पीछे

वाह यशस्वी वाह! मैदान पर कदम रखते ही सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड, शुभमन गिल भी छूटे पीछे

नई दिल्ली: मुंबई के तूफानी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू के साथ ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया, जबकि टीम में अपने साथी शुभमन गिल को भी पीछे छोड़ दिया। वह डेब्यू के समय प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा औसत वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में महान सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया। उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में औसत 80.21 है।


यशस्वी जायसवाल को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए भारत में पहली बार टीम में शामिल किया गया और उन्हें भारत के लिए डेब्यू करने में ज्यादा समय नहीं लगा। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा से कैप हासिल की। वह स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में 2023 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे। यशस्वी ने घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में जगह बनाई
 
टेस्ट डेब्यू से पहले फर्स्ट क्लास में सबसे ज्यादा औसत वाले भारतीय
वह बहुत ही कम समय में मुंबई रणजी टीम का अहम हिस्सा बन गए। कुल मिलाकर 15 फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 80.21 की औसत से 1845 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक उनके नाम हैं। विनोद कांबली टेस्ट डेब्यू से पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा औसत वाले बल्लेबाज हैं। उनके बाद प्रवीण आमरे और यशस्वी जायसवाल हैं। आर. मोदी, सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल भी इस खास लिस्ट में हैं।
उल्लेखनीय है कि पहले दिन का खेल खत्म होने तक यशस्वी जायसवाल ने 40 रन बनाए लिए हैं। उन्होंने 73 गेंदों का सामना किया, जबकि 6 चौके लगाए। उनके साथ रोहित शर्मा ने 30 रनों के दौरान 65 गेंदों में 3 चौके और एक छक्का उड़ाया। ये दोनों ही बल्लेबाज नाबाद हैं और आज उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है।
Advertisement