वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम दिल्ली में हुई लैंड, फैंस ने किया ग्रैंड वेलकम

वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम दिल्ली में हुई लैंड, फैंस ने किया ग्रैंड वेलकम
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अब से थोड़ी देर में दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने वाली है। वर्ल्ड कप विनिंग टीम बारबाडोस में खराब मौसम की वजह से फंस गई थी। हालांकि अब से थोड़ी देर में वह दिल्ली पहुंच जाएंगे। दिल्ली में भारतीय टीम मुंबई रवाना होने से पहले आईटीसी मौर्य होटल में रुकेगी। इसके चलते टीम की सुरक्षा भी बड़ा दी गई है।

लैंड हुई भारतीय टीम

आखिरकार भारतीय क्रिकेट टीम दिल्ली में लैंड हो गई है। फैंस ने उनको चारों तरफ एयरपोर्ट पर घेर रखा था। सभी टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बाहर निकले का इंतजार कर रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट से वापस लौटे हैं। बारबाडोस में चक्रवात की वजह से बीसीसीआई को खिलाड़ियों के लिए स्पेशल फ्लाइट की व्यवस्था करनी पड़ी।
Advertisement