भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस विभाग में शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन वेलफेयर बिल्ंिडग-8 (ब्लास्ट फर्नेस) के सभागार में किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने के लिए विभाग के कार्मिकों को शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
जुलाई 2023 माह के लिए स्वप्निल कुमार चटप, ओसीटी एवं अखिल कुमार राठौर, ओसीटी को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कृत कार्मिकों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं उनके जीवन साथी हेतु प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक ब्लास्ट फर्नेस सौम्य तोकदार ने अपने सम्बोधन में ब्लास्ट फर्नेस की चुनौतियों एवं संयंत्र के लाभ के लिए दैनिक कार्य में किए जाने वाले छोटे-छोटे प्रयासों पर विशेष जोर देते हुए सभी पुरस्कृत कर्मियों को बधाई दी एवं भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट कार्य करने एवं अपने सहकर्मियों को भी प्रोत्साहित करने के लिए कहा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मदन मोहन श्रीवास्तव, कनिष्ठ अधिकारी एवं अतिरिक्त श्रमकल्याण अधिकारियों सोहील अहमद व साजिद हुसैन खान सहित ममता, हसीना बेगम, दिव्या एवं सुश्री उर्मी वर्मा का भी विशेष योगदान रहा।











