बिरकोनी औद्योगिक क्षेत्र के कर्मियों ने लिया मतदान का संकल्प

बिरकोनी औद्योगिक क्षेत्र के कर्मियों ने लिया मतदान का संकल्प

महासमुन्द । स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थानों में मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में औद्योगिक क्षेत्र बिरकोनी में कामकाज करने वाले कर्मियों, श्रमिकों ने स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। औद्योगिक कर्मियों ने मतदान की शपथ भी ली।

आगामी निर्वाचन के मद्देनजर उद्योग कर्मियों की मतदान में सहभागिता बढ़ाने, उन्हें जागरूक करने एवं मतदान से जुड़ी जरूरी जानकारी प्रदान करने हेतु औद्योगिक इकाईयों में औद्योगिक मितान बनाया जा रहा है। रेखराज शर्मा द्वारा उद्योग कर्मियों को मतदान से जुड़ी सभी जानकारियां यथा मतदाता कैसे बने, मतदाता सूची में नाम संशोधन कैसे करें, मृत अथवा स्थाई स्थानांतरित मतदाताओं का नाम कैसे विलोपन करें। इसकी जानकारी देते हुए बताया गया मतदाता सूची में नाम शामिल करने फोटोयुक्त मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम दो के तहत 2 से 31 अगस्त जारी कार्यक्रम में बुथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं तथा ऑनलाइन फार्म के लिए वोटर हेल्पलाइन एप का उपयोग कर सकते हैं।

इस दौरान जितेन्द्र चन्द्राकर, अध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र बिरकोनी, कपिल अग्रवाल, संचालक, मे. रातू सरिया प्रा.लि., विकास अग्रवाल, जनरल मैनेजर मे. ओरिप्लास्ट लिमिटेड, संजीव तिवारी, प्रबंधक, मे.परफेक्ट हर्बल रजनीश बेहरा प्रबंधक, मे. मनोरमा इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एम.एल. साहू, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, रेखराज शर्मा जिला परियोजना अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी जिला स्वीप समिति प्रफुल्ल साहू प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा वेद प्रकाश साहू स्वीप टीम उपस्थित थे।


Advertisement