15 सीटों पर कांग्रेस रिश्तेदारों पर मेहरबान, कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर बनाया उम्मीदवार
1. सुशीला डूडी - बीकानेर जिले की नोखा विधानसभा सीट से कांग्रेस ने सुशीला डूडी को प्रत्याशी घोषित किया है। सुशीला डूडी पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की पत्नी हैं। डूडी पिछले डेढ महीने से अस्वस्थ हैं और फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।2. अनिल शर्मा - चुरू जिले की सरदारशहर सीट से कांग्रेस ने अनिल शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। अनिल शर्मा दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा के पुत्र हैं। भंवरलाल शर्मा 7 बार विधायक रह चुके हैं। पिछले दिनों उनका निधन होने पर उपचुनाव में अनिल शर्मा को कांग्रेस ने टिकट दिया था। अनिल शर्मा वर्तमान में विधायक हैं।
3. बृजेन्द्र ओला - गहलोत सरकार में मंत्री रहे बृजेन्द्र ओला को झुंझुनूं सीट से एक बार फिर प्रत्याशी घोषित किया गया है। वे पूर्व केन्द्रीय मंत्री शीशराम ओला के पुत्र हैं।
4. जुबेर खान - कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान को इस बार अलवर जिले की रामगढ़ सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित किया गया है। वे मौजूदा कांग्रेस विधायक साफिया जुबेर के पति हैं।
5. मेवाराम जैन - मेवाराम जैन को कांग्रेस ने बाड़मेर से प्रत्याशी घोषित किया है। वे पूर्व विधायक और पू्र्व सांसद रहे बिरदीचंद जैन के नजदीकी रिश्तेदार हैं।
6. मनोज मेघवाल - चुरू जिले की सुजानगढ़ सीट से कांग्रेस ने मनोज मेघवाल को प्रत्याशी घोषित किया है। मनोज दिवंगत विधायक और पूर्व मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के पुत्र हैं।
7. रीटा चौधरी - झुंझुनूं जिले की मंडावा सीट से कांग्रेस ने रीटा चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया है। रीटा चौधरी पूर्व विधायक रामनारायण चौधरी की पुत्री हैं जो छह बार विधायक रह चुके हैं।
8. दानिश अबरार - सवाई माधोपुर से कांग्रेस ने मौजूदा विधायक दानिश अबरार को फिर से प्रत्याशी घोषित किया गया है। वे पूर्व राज्यसभा सांसद अबरार अहमद के पुत्र हैं।

9. सचिन पायलट - पूर्व केन्द्रीय मंत्री और टोंक विधायक सचिन पायलट को फिर से टोंक विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहे हैं और उनकी मां भी लोकसभा सांसद रही हैं।
10. विजयपाल मिर्धा - नागौर जिले की डेगाना विधानसभा सीट से कांग्रेस ने विजयपाल मिर्धा को प्रत्याशी घोषित किया है। वे पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा के पुत्र हैं।

11. दिव्या मदेरणा - जोधपुर जिले की ओसियां विधानसभा सीट से कांग्रेस ने मौजूदा विधायक दिव्या मदेरणा को फिर से प्रत्याशी घोषित किया है। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री परसराम मदेरणा की पोती और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की पुत्री हैं।
12. महेंद्र बिश्नोई - लूणी विधानसभा सीट से महेंद्र बिश्नोई को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वे पूर्व मंत्री रामसिंह बिश्नोई के पोत्र और पूर्व विधायक महिपाल बिश्नोई के पुत्र हैं।
13. प्रीति शक्तावत - वल्लभनगर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक प्रीति शक्तावत को फिर से प्रत्याशी घोषित किया गया है। वे पूर्व मंत्री गुलाब सिंह शक्तावत की पुत्रवधू और पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत की पत्नी हैं। गजेन्द्र सिंह शक्तावत का कोरोना काल में निधन हो गया था। उपचुनाव के दौरान कांग्रेस ने प्रीति शक्तावत को प्रत्याशी बनाया जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की थी।
14. विवेक धाकड़ - भीलवाड़ा जिले की मांडलगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस ने विवेक धाकड़ को प्रत्याशी घोषित किया है। वे कांग्रेस के तीन बार प्रत्याशी रहे कन्हैयालाल धाकड़ के पुत्र हैं।
15. रोहित बोहरा - धोलपुर की राजाखेड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस ने मौजूदा विधायक रोहित बोहरा को फिर से प्रत्याशी घोषित किया है। वे पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह के पुत्र हैं।