भोपाल में शीघ्र ही प्रारंभ होगा दो नये चिकित्सालयों का कार्य

भोपाल में शीघ्र ही प्रारंभ होगा दो नये चिकित्सालयों का कार्य
भोपाल:  भोपाल में दो नये शासकीय अस्पतालों का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। सुल्तानिया अस्पताल की जगह पर अब 300 बिस्तरीय नवीन सिविल अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। 

                इसी प्रकार बैरसिया स्थित सिविल अस्पताल को 50 बिस्तर से 100 बिस्तर अस्पताल के रूप में उन्नयन किया जाएगा।सुल्तानिया अस्पताल की 2.8194 हेक्टेयर भूमि पर भूतल सहित 6 मंज़िला भवन बनाया जाएगा। इस अस्पताल के हमीदिया में शिफ्ट होने के बाद इमारत को गिराये जाने की स्वीकृति संभागायुक्त भोपाल संभाग द्वारा 18 अगस्त को दी जा चुकी है। अस्पताल की दो मंज़िला इमारत को ढहाकर रिक्त भूमि पर नवीन सिविल अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किया जायेगा। 

          सुल्तानिया अस्पताल की जगह 300 बिस्तरीय नवीन सिविल अस्पताल बनाने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा 76 करोड़ 49 लाख की प्रषासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 

       भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए सिविल अस्पताल बैरसिया का उन्नयन कर 100 बिस्तरीय किया जा रहा है। वर्तमान में यह अस्पताल 50 बिस्तर क्षमता के साथ संचालित है। नवीन निर्माण के लिए अस्पताल परिसर स्थित जीर्ण-शीर्ण अवस्था के पुराने स्टाफ क्वाटर को तोड़ा जाएगा।

       इस संबंध में 28 अगस्त को कलेक्टर भोपाल द्वारा पुराने भवनों को तोड़ने की स्वीकृति दी जा चुकी है।  

        लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मप्र शासन  03 फरवरी 2023 द्वारा नवीन भवन के निर्माण के लिए 2408.84 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। नवीन भवन लगभग 15 माह में तैयार होगा। जिसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए माॅड्युलर ओ.टी., लेबर रूम, ऑक्सीजन बेेड, एचडीयू, एसएनसीयू, शिशु वार्ड संचालित होंगे। नवीन भवन भूतल सहित 4 मंज़िला होगा। जो कि 6703 वर्गमीटर में तैयार होगा।

   स्वास्थ्य आयुक्त श्री सुदाम पी. खाड़े ने बताया कि भोपाल के दोनों नवीन भवनों के लिए प्रषासकीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। निर्माण कार्य मध्यप्रदेश भवन विकास निगम द्वारा किया जाएगा। भोपाल एवं आसपास की आबादी को इन स्वास्थ्य संस्थाओं से निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण इलाज मुहैया करवाया जाएगा। 

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डाॅ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि शासन द्वारा भोपाल की स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर विस्तार किया जा रहा है। इन अस्पतालों से पुराने भोपाल एवं बैरसिया क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। 

          मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के कार्यपालन यंत्री श्री अजय श्रीवास्तव ने बताया कि सुल्तानिया अस्पताल के वर्तमान भवन को तोड़ने की निविदा प्रक्रिया प्रचलन में है। सिविल अस्पताल बैरसिया के उन्नयन के लिए पुराने स्टाफ क्वाटर को तोड़कर रिक्त स्थान पर षीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। 
Advertisement