एक ओवर में 41, 2 ओवर में 61 रन बनाकर जीत लिया मैच... क्रिकेट में ऐसा अजब-गजब पहली बार

एक ओवर में 41, 2 ओवर में 61 रन बनाकर जीत लिया मैच... क्रिकेट में ऐसा अजब-गजब पहली बार
नई दिल्ली: यूं तो क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। माना जाता है कि आखिरी गेंद फेंके जाने तक मैच में कुछ भी हो सकता है, लेकिन कई बार ऐसी चीजें हो जाती हैं, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होती है। अब ऑस्ट्रिया और रोमानिया के बीच खेले गए एक मैच को ही ले लीजिए। मैच में ऑस्ट्रिया क्रिकेट टीम को आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 61 रन बनाने थे और उसने यह कर भी दिखाया। उसने एक गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। इस दौरान एक ओवर में 41 रन बने।
Advertisement