महिलाएं शुरू कर सकेंगी खुद का कारोबार, आसानी से मिलेगा लोन, इस बैंक को मिला है तगड़ा फंड
नई दिल्ली: महिलाएं अब आसानी से खुद का कारोबार शुरू कर सकती हैं। कारोबार को शुरू करने के लिए लोन की जरूरत होती है। अब महिलाओं का इसकी समस्या नहीं होगी। महिलाओं को आसानी से लोन मिल सकेगा। दरअसल एचडीएफसी बैंक को महिलाओं को छोटे लोन देने के लिए अंतरराष्ट्रीय वित्तीय निगम (IFC) से 500 मिलियन डॉलर का फंड मिला है। यह बैंक इन पैसों का इस्तेमाल महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) और संयुक्त देयता समूह (JLG) को छोटे लोन देने के लिए करेगा। ये समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए चलाए जाते हैं।











