स्व सहायता समूह की महिलाओं को दिशा भ्रमण हेतु हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

स्व सहायता समूह की महिलाओं को दिशा भ्रमण हेतु हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिला अंतर्गत विभिन्न विकासखण्डो की महिला स्व सहायता समूह की 50 महिलाओं को सशक्त आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला संबलपुर उड़ीसा राज्य में ‘‘मिशन शक्ति’’ अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन, भ्रमण के लिए अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी टी.के.जाटवर द्वारा बस  को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

भ्रमण में जाने वाली महिलाएं बहुत ही खुश व उत्साहित नजर आ रहीं थी। 50 महिलाओं के साथ महिलाओं की देखरेख हेतु परियोजना कार्यालय से प्रभारी पर्यवेक्षकों एवं भृत्य के साथ दिशा भ्रमण के लिए रवाना किया गया। भ्रमण कार्यक्रम आज दिनांक 15 जनवरी से 17 जनवरी 2025 तक किया जायेगा। मिशन शक्ति के कार्यो के अवलोकन पश्चात् समूह द्वारा अपने रूचि के अनुसार व्यवसाय, स्व-रोजगार का चयन करने पर शासन द्वारा आर्थिक सहायता भी प्रदान किया जायेगा। उक्त भ्रमण कार्यक्रम में सभी विकासखण्डो के दस-दस महिला स्व सहायता समूहों के एक-एक सदस्य का चयन कर भ्रमण के लिए भेजा गया है।


Advertisement