भोपाल । भोजपुरी एकता मंच तत्वाधान में जीवित्पुत्रिका व्रत का आयोजन शीतल दास की बगिया कमला पार्क में किया गया l
भोजपुरी एकता मंच अध्यक्ष कुंवर प्रसाद ने बताया कि समाज की महिलाएं दोपहर से ही घाट पर आना शुरू हो गई थी व्रतधारी महिलाओं ने स्नान का स्वच्छ वस्त्र धारण के उपरांत भगवान जीमूत्त वाहन की कुश प्रतिमा बनाकर रोली धूप दीप चावल पुष्प इत्यादि से पूजा अर्चना की
घाट पर मिट्टी और गाय के गोबर से चील और सियारिन के मूर्ति बनाकर माथे पर लाल सिंदूर का टीका लगाकर के उपरांत जीवित्पुत्र का व्रत की कथा का सरवन किया गया किया गया दिनांक 7 अक्टूबर व्रत का समापन होगा जिसे पारण कहते हैं ।
शिव वचन प्रजापति अरुण सिंह विजय सोनी मोहन जायसवाल श्रीमती रीमा देवी श्रीमती सुनीता सोनी श्रीमती रंजीता सोनी श्रीमती पूजा जायसवाल श्रीमती अनीता चौहान इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।











